ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर किया अटैक, बाल-बाल बचे 15 भारतीय

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक तेल टैंकर पर हमला हुआ है. इस जहाज पर 20 लोग मौजूद थे, जिनमें से 15 भारतीय नागरिक थे. घटना के बाद सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

Iran Israel War

Credit: Social Media

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य में एक तेल टैंकर पर हमला हुआ. ये अटैक ओमान के तट के पास हुआ, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है. शुरुआती रिपोर्ट्स में इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, हमला जिस तेल टैंकर पर हुआ, वो कच्चा तेल लेकर समुद्री रास्ते से गुजर रहा था. जहाज पर कुल 20 लोग सवार थे, जिनमें से 15 भारतीय नागरिक थे. ओमान की समुद्री सुरक्षा एजेंसियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए जहाज पर मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया. कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है. फिलहाल जहाज को सुरक्षित इलाके में ले जाया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

होर्मुज जलडमरूमध्य क्यों है इतना अहम?

होर्मुज जलडमरूमध्य को दुनिया की तेल सप्लाई की लाइफलाइन कहा जाता है. दुनिया का करीब 20 फीसदी कच्चा तेल इसी रास्ते से होकर गुजरता है. सऊदी अरब, ईरान, इराक और बाकी खाड़ी देशों का तेल इसी समुद्री रास्ते से ग्लोबल मार्केट तक पहुंचता है. अगर इस रास्ते पर खतरा बढ़ता है, तो इसका सीधा असर तेल की कीमतों पर पड़ता है. फिलहाल इस हमले की जांच जारी है और किसी भी देश ने आधिकारिक तौर पर जिम्मेदारी नहीं ली है.

भारत के लिए क्यों है चिंता की बात?

भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा तेल आयात के जरिए पूरा करता है. ऐसे में होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी भी तरह का तनाव भारत के लिए चिंता का कारण बन सकता है. इस घटना में भारतीय नागरिकों के शामिल होने के कारण भारत सरकार भी सतर्क हो गई है. भारतीय नौसेना और विदेश मंत्रालय स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ऐसे हमले बढ़ते हैं, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आ सकती है. इसका असर पेट्रोल और डीजल के दामों पर भी पड़ सकता है, जिससे आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ