पहले की बहस, फिर जमीन पर गिराकर पीटा... अमेरिका में भारतीय मूल के शख्स की क्यों हुई हत्या?

Indian Origin Vivek Taneja Dies: अमेरिका में भारतीय मूल के एक शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। शख्स के साथ 2 फरवरी को मारपीट की गई थी।

indian origin vivek taneja dies

Indian Origin Vivek Taneja Dies: भारतीय मूल के शख्स की इलाज के दौरान मौत

Indian Origin Vivek Tanjea Dies After Assault In Washington: अमेरिका में भारतीयों पर हमले जारी हैं। अब भारतीय मूल के एक शख्स पर हमला किया गया, जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई। कुछ दिन पहले वह राजधानी वाशिंगटन में फुटपाथ पर घायल अवस्था में पड़ा मिला था। शख्स का नाम विवेक तनेजा था, जो एक्जीक्यूटिव थे।

विज्ञापन

पुलिस ने अस्पताल में कराया गया भर्ती

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, 41 वर्षीय विवेक तनेजा का 2 फरवरी को एक रेस्टोरेंट के बाहर एक शख्स से किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में वे घायल हो गए।  घायल अवस्था में वे 15वीं स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट के 11000 ब्लॉक में शोटो रेस्टोरेंट के बाहर फुटपाथ पर पड़े मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवेक को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, विवेक और एक व्यक्ति के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, जो आगे बढ़कर मारपीट में बदल गई। इसी दौरान विवेक का सिर फुटपाथ पर जा लगा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस

विवेक की मौत को हत्या मानकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी विवेक से मारपीट करते हुए कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जनता से मदद मांगी है। पुलिस ने अपराध के लिए जिम्मेदार व्यक्ति या व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए जानकारी देने वालों को इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

कौन थे विवेक तनेजा?

तनेजा डायनेमो टेक्नोलॉजीज के को-फाउंडर और चेयरमैन थे। वे संघीय सरकार के अनुंबंध क्षेत्र पर जोर देने के साथ डायनेमो की रणनीतिक, विकास और साझेदारी पहल का नेतृत्व करते हैं।

विज्ञापन

भारतीय मूल के 4 छात्रों की मौत

विज्ञापन

इस हफ्ते की शुरुआत में शिकागो में भारतीय मूल के छात्र सैयद मजाहिर अली पर लुटेरों ने हमला कर दिया । इससे पहले, 25 वर्षीय छात्र विवेक सैनी पर जॉर्जिया के लिथोनिया शहर में एक नशेड़ ने हमला किया था। इस साल अमेरिका में भारतीय मूल के चार छात्रों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ