---विज्ञापन---

अमेरिकी इतिहास में हुआ पहली बार, बच्चे के अपराध के लिए माता-पिता को ठहराया गया दोषी

Who Is Jennifer Crumbley in Hindi: अमेरिका के इतिहास में पहली बार किसी माता-पिता को उसके बच्चे के अपराध के लिए दोषी ठहराया गया है।

Who Is Jennifer Crumbley in Hindi: अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी माता-पिता पर अपने बच्चे के द्वारा किए गए अपराध को लेकर मुकदमा चला और उन्हें दोषी ठहराया गया। जूरी का मानना है कि माता-पिता अपने बच्चे को अपराध करने से रोकने में विफल रहे। जेनिफर क्रम्बली को नवंबर 2021 में अपने बेटे एथन के द्वारा की गई सामूहिक गोलीबारी का दोषी ठहराया गया।

कौन हैं जेनिफर क्रम्बली?

---विज्ञापन---

जेनिफर क्रंबली (45) 17 वर्षीय एथन क्रंबली की मां हैं। एथन ने 30 नवंबर 2021 को मिशिगन के ऑक्सफोर्ड हाईस्कूल में अपने स्कूल में सामूहिक गोलीबारी की, जिसमें चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। इसी अपराध का मुकदमा जेनिफर पर चल रहा है। उस समय एथन की उम्र महज 15 साल थी।

---विज्ञापन---

जेनिफर पर लगे चार आरोप

जेनिफर पर अनैच्छिक हत्या के चार आरोप लगाए गए हैं। इनमें से प्रत्येक में अधिकतम 15 साल की सजा का प्रावधान है। जेनिफर को सभी मामलों में दोषी ठहराया गया है। उन्हें 15 अप्रैल को सजा सुनाई जाएगी।

---विज्ञापन---

अमेरिकी इतिहास में हुआ पहली बार

अमेरिकी इतिहास में यह पहली बार है, जब किसी माता-पिता को अपने बच्चे के द्वारा किए गए अपराध के लिए दोषी ठहराया गया है। एथन के पिता जेम्स (47) भी एक अलग मुकदमें में हत्या के आरोप का सामना कर रहे हैं। वहीं, एथन आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।

---विज्ञापन---

क्या माता-पिता को बच्चे के अपराध के लिए दोषी ठहराया जा सकता है?

अभियोजकों का तर्क है कि यदि माता-पिता ने ध्यान दिया तो होता तो गोलीबारी से बचा जा सकता था। माता-पिता स्कूल प्रशासन को बता सकते थे कि उन्होंने अपने बेटे को उपहार में बंदूक दी है।  हालांकि, जेनिफर के वकीलों का का तर्क है कि उन पर गलत तरीके से आरोप लगाया जा रहा है। उन्हें उनके बेटे के कार्यों के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। यह मामला बच्चों के माता-पिता के लिए बहुत खतरनाक है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई सीनेटर वरुण घोष कौन? जिन्होंने संसद में गीता पर हाथ रखकर ली शपथ

जेनिफर ने की पति को दोषी ठहराने की कोशिश 

---विज्ञापन---

इससे पहले, जेनिफर ने गवाही के दौरान अपने पति को दोषी ठहराने की कोशिश की थी। उसने कहा था कि उसका पति बेटे को दुकान में लेकर गया और उपहार में बंदूक खरीद कर दी।

यह भी पढ़ें: हवा में कहां गायब हो गया यूएस मरीन का हेलीकॉप्टर? 5 नौसैनिक कर रहे थे सफर

First published on: Feb 08, 2024 12:14 AM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola