---विज्ञापन---

Viral Video : दिल्ली मेट्रो छोड़िए लंदन मेट्रो के यात्री भी कम नहीं, गली के लफंगों की तरह हुई मारपीट

Train Fight Viral Video: दिल्ली मेट्रो में हुई मारपीट के कई वीडियो आपने देखे होंगे, अब लंदन अंडरग्राऊंड में हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

Train Fight Viral Video: दिल्ली मेट्रो में मारपीट की घटनाओं को सुनकर और देखकर आप भी परेशान हो गये होंगे लेकिन ऐसा नहीं हैं कि इस तरह की घटनाएं सिर्फ दिल्ली मेट्रो में होती हैं। सोशल मीडिया पर लंदन मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, मॉर्डन लोगों की हरकतों को देखकर आप भी माथा पकड़ लेंगे।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्रियों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई और कुछ लोगों ने मिलकर एक यात्री को पीटना शुरू कर दिया। ट्रेन का दरवाजा खुला दिखाई दे रहा है और एक शख्स को नीचे गिराकर कुछ लोग पीट रहे हैं। कुछ अन्य यात्री उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनकी कोशिश बेकार साबित हुई।

---विज्ञापन---

वीडियो में देखा जा सकता है कि जबतक ट्रेन का दरवाजा बंद नहीं हुआ तब यात्री, शख्स को पीटते रहे। वह नीचे गिर गया था, उस पर खुब लात बरसाए गए और थप्पड़ इतने पड़े, जिनकी गिनती भी नहीं की जा सकती। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग मॉडर्न लोगों के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं।

---विज्ञापन---

एक ने लिखा कि इस तरह लोगों को झगड़ते देखना वाकई बेहद मजेदार होता है, बेशर्म लोग हैं। एक ने लिखा कि ये लोग ऐसे पीट रहे हैं, जैसे वह फुटबॉल हो। एक ने लिखा कि फुटबॉल खिलाडियों से जब लड़ाई होती है तो इसी तरह की मारपीट होती है। एक ने लिखा कि मारपीट छोड़िए, ध्यान से देखिए जैकेट भी चुरा ले गए। ये पढ़े लिखों का समाज कहा जाता है।

यह भी पढे़ं : प्लेटफॉर्म पर गिरा बच्चा पर नहीं रुका लड़की का डांस, वीडियो पर भड़के लोग

---विज्ञापन---

बता दें कि वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर करते हुए बताया गया है कि यह घटना लंदन के अंडरग्राउंड मेट्रो में हुई है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लगभग एक मिलियन लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।

First published on: Jan 30, 2024 03:05 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola