Road Accident: लॉरी और बस के बीच हुई भीषण भिड़ंत, 4 लोगों की मौत; 15 घायल

Road Accident: आंध्र प्रदेश में लॉरी और बस की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। मामला नेल्लोर जिले का है।

Uttarakhand Nainital Bolero Accident

Uttarakhand Nainital Bolero Accident Demo Photo

विज्ञापन

Road Accident In Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। नेल्लोर जिले में मुसुनुरु टोल प्लाजा पर एक लॉरी और बस की टक्कर हो गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए।  कवाली डीएसपी वेंकटरमण ने यह जानकारी दी।

Advertisment

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

डीएसपी कवाली वेंकटरमण ने बताया कि नेल्लोर जिले के मुसुनुरु टोल प्लाजा पर एक लॉरी और बस की टक्कर हो गई। इस दौरान 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि  15 अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधमपुर में 5 लोगों की मौत

विज्ञापन

इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में कार और ट्रक की टक्कर होने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। वहीं, एक लड़की घायल हो गई, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालात स्थित है। यह दुर्घटना जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर टिकरी के पास हुई।

विज्ञापन

जम्मू से उधमपुर जा रही थी कार

एसएसपी जोगिंदर सिंह ने बताया कि परिवार जम्मू से उधमपुर जा रहा था। इसी दौरान कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई, जिससे सभी 5 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

कानपुर में स्कूल वैन की बस से टक्कर में एक बच्चे की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिल्हौर इलाके में एक स्कूल वैन की ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे एक बच्चे की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने 8 फरवरी को मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ