कौन हैं भारतीय कपल, जिसने दुबई में जीती 34 करोड़ की लॉटरी

Abu Dhabi Big Ticket Draw : दुबई में भारतीय कपल की किस्मत खुल गई और वे पलभर में करोड़पति बन गए। पहले तो भारतीय कपल को विश्वास नहीं हुआ और उन्हें लगा कि यह फेक कॉल है। बाद में उन्हें भरोसा हुआ।

Big Ticket draw in Abu Dhabi

दुबई में भारतीय कपल की निकली लॉटरी।

Abu Dhabi Big Ticket Draw : लोगों का भाग्य कब बदल जाए, इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं रहता है। कुछ लोग दिनभर मेहनत करने के बाद भी वहीं रह जाते हैं तो कुछ की किस्मत पलभर में बदल जाती है और वे लाखों-करोड़ों रुपये के मालिक बन जाते हैं। इसी तरह एक भारतीय कपल की किस्मत चमकी और उन्होंने दुबई में 34 करोड़ रुपये की लॉटरी जीत ली।

विज्ञापन

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अल ऐन में भारतीय प्रवासी आर्किटेक्चर ड्राफ्ट्समैन राजीव अरीकट अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ रहते हैं। अबू धाबी में शनिवार को बिग टिकट का ड्रॉ निकाला गया। इसके बाद बिग टिकट के अधिकारियों ने राजीव अरीकट को फोन किया और कहा कि आपने बिग टिकट ड्रॉ में 34 करोड़ रुपये का जैकपॉट जीता है। पहले तो राजीव को विश्वास नहीं हो रहा था। उसे लगा कि कोई मजाक कर रहा है।

विज्ञापन

पहले नहीं हुआ विश्वास : राजीव

विज्ञापन

मलयाली युवा राजीव ने कहा कि बिग टिकट के आधिकारिक कॉल आने के बाद भी मुझे पहले संदेश हुआ। उन्होंने कहा कि अभी तक मुझे 34 करोड़ रुपये की जीत पर विश्वास नहीं हो रहा है। हालांकि, उन्होंने बाद में जांच की तो पता चला कि ये बात सही है और उनका 34 करोड़ रुपये का ड्रॉ निकला है।

राजीव और उनके दोस्तों ने मिलकर लगाया था पैसा

विज्ञापन

राजीव और उनके 19 दोस्तों एवं सहकर्मियों ने बिग टिकट ड्रॉ में एक साथ मिलकर पैसा लगाया था। इसके लिए सबने मिलकर पैसा जमा किया था और फिर लॉटरी खरीदी थी। उन्होंने तीन साल पहले लॉटरी खरीदी थी। जैकपॉट निकलने के बाद कपल और उनके साथी काफी खुश हैं। आपको बता दें कि इस ड्रॉ में पहले भी कई भारतीय विजेता बन चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ