कनाडा के लिए VISA सर्विस फिर शुरू, भारत सिर्फ चार कैटेगरी में देगा वीजा

India resumes visa services in Canada: भारत सरकार ने बुधवार को सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद कनाडा में चार कैटेगरी के लिए वीजा सेवाओं को फिर से शुरू करने का फैसला किया।

India-Canada Row, Canada Visa, Pm Narendra Modi, Indian High Commission, Ottawa

India-Canada Row

India resumes visa services in Canada: भारत सरकार ने बुधवार को सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद कनाडा में चार कैटेगरी के लिए वीजा सेवाओं को फिर से शुरू करने का फैसला किया। ये कैटेगरी एंट्री वीजा, बिजनेस वीजा, मेडिकल वीजा और कॉन्फ्रेंस वीजा हैं। यह सेवाएं 26 अक्टूबर से प्रभावी होगी। जून में खालिस्तानी अलगाववादी निज्जर की हत्या में कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत का हाथ होने का आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक विवाद बढ़ गया। सितंबर में भारत ने वीजा सेवाएं अगली सूचना तक के लिए सस्पेंड कर दिया था।

कनाडा में रहने वालों को मिलेगी सहूलियत

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कनाडा में रहने वाले भारतीयों की मांग थी वीजा सर्विस बहाल की जाए। क्योंकि उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या तब शुरू हुई जब कनाडा के पीएम ने बिना किसी तथ्य या सबूत के संसद के अंदर भारत पर झूठा आरोप लगाया। हालांकि, भारतीय सरकार ने भारतीयों की मांग पर वीजा सेवा बहाल कर दी है। अब जो भी किसी आपात स्थिति के लिए आना चाहता है, उनके लिए वीज़ा सेवा फिर से शुरू हो गई है।

भारत ने पीएम के आरोपों को बताया था बेतुका

भारत ने पीएम जस्टिन ट्रूडो के आरोपों बेतुका और प्रेरित कहकर खारिज कर दिया था और कनाडा के फैसले पर जैसे को तैसा कदम उठाते हुए एक कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया था। पिछले हफ्ते कनाडा ने भारत से 41 राजनयिकों को वापस बुला लिया। ओटावा ने चंडीगढ़, मुंबई और बेंगलुरु वाणिज्य दूतावासों में अपनी वीजा और कांसुलर सेवाएं भी रोक दीं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले हफ्ते कहा था कि अगर भारत अपने राजनयिकों की सुरक्षा में प्रगति देखता है तो कनाडाई नागरिकों को वीजा जारी करना फिर से शुरू कर देगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ