---विज्ञापन---

भारत ने कनाडा को दिया करारा जवाब, कहा- किसी भी नियम का नहीं हुआ उल्लंघन

India Canada Row: केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि भारत की ओर से किसी भी अंतरराष्ट्रीय मानदंड का उल्लंघन नहीं किया गया है।

India Canada Row: भारत-कनाडा के बीच खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से ही विवाद चल रहा है। राजनयिक विवाद के बीच कनाडाई विदेश मंत्री मेलानी जोली ने घोषणा की कि 41 राजनयिकों को भारत से वापस बुला लिया गया है। कनाडा ने इसके साथ ही राजनयिक संबंधों पर वियना कन्वेंशन का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। हालांकि अब भारत ने इन आरोपों का करारा जवाब दे दिया है।

केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि भारत की ओर से किसी भी अंतरराष्ट्रीय मानदंड का उल्लंघन नहीं किया गया है। विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, ”हम समानता के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के उल्लंघन के रूप में चित्रित करने के किसी भी प्रयास को खारिज करते हैं।”

---विज्ञापन---

इसमें आगे कहा गया- “द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति के मुताबिक, भारत में कनाडाई राजनयिकों की बहुत अधिक संख्या है। हमारे आंतरिक मामलों में उनका निरंतर हस्तक्षेप हो रहा है। हालांकि नई दिल्ली पारस्परिक राजनयिक उपस्थिति में समानता की गारंटी देता है।”

ये भी पढ़ें: 41 राजनयिकों के भारत छोड़ने पर भड़कीं कनाडा की विदेश मंत्री, बोलीं- सुरक्षा देनी चाहिए थी, न कि इस तरह अल्टीमेटम

---विज्ञापन---

कुछ दिनों पहले ही भारत ने कनाडा के राजनयिकों को 20 अक्टूबर तक का समय दिया था। इसके बाद कनाडा ने अपने 21 राजनयिकों और उनके आश्रितों के वापस बुलाने के लिए कहा था। मेलानी जॉली के अनुसार, कनाडा ने भारत से अपने 41 राजनयिकों और उनके 42 आश्रितों को वापस बुला लिया है।

जॉली के अनुसार, “इम्यूनिटीज राजनयिकों को उस देश में प्रतिशोध या गिरफ्तारी के डर के बिना काम करने देती है। ये कूटनीति का एक बुनियादी सिद्धांत है। वे केवल तभी काम करते हैं जब हर देश नियमों का पालन करता है। राजनयिक विशेषाधिकार को एकतरफा रद्द करना अंतरराष्ट्रीय कानून के विपरीत है। यह राजनयिक संबंधों पर वियना कन्वेंशन का स्पष्ट उल्लंघन है। ऐसा करने की धमकी देना तनावपूर्ण और अनुचित है।”

---विज्ञापन---

First published on: Oct 20, 2023 06:29 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola