'ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था', भारत की वीजा सेवाओं को लेकर कनाडा का बड़ा बयान

India Canada Conflict Indian Visa Service: खालिस्तानी आतंकवादी निज्जर की हत्या के बाद कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय एजेंटों पर वारदात करने का आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों देशों में तनाव की स्थिति थी।

India Canada Conflict, India Canada Conflict Indian Visa Services, Canada News, World News

फाइल फोटो।

India Canada Conflict Indian Visa Service: पिछले कई दिनों से कनाडा और भारत के बीच चल रहे तनाव के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। इसमें गौर करने वाली बात ये है कि पहली पहल भारत ने की है तो उसके जवाब में कनाडा ने एक अच्छा मैसेज दिया है। कनाडा ने गुरुवार को कुछ वीजा संबंधी सेवाओं को फिर से शुरू करने के भारत के फैसले का स्वागत किया है। साथ ही कहा है कि यह कदम कनाडाई लोगों के लिए चिंताजनक समय के बाद अच्छा संकेत है। कनाडा के इमिग्रेशन मंत्री मार्क मिलर ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि वीजा सेवाओं का निलंबन कभी नहीं होना चाहिए था।

न्यूज साइट एचटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा की ओर से देश के अधिकारियों पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद भारत ने कनाडा के लिए वीजा सेवाएं निलंबित कर दी थीं। कनाडा की सीटीवी न्यूज ने मंत्री के हवाले से कहा कि हमारी भावना यह है कि निलंबन पहले कभी नहीं होना चाहिए था।

कई समुदायों में था भय कामाहौल

उन्होंने कहा कि वास्तव में चिंताजनक राजनयिक स्थिति ने कई समुदायों में भय पैदा कर दिया है। कनाडा के आपातकालीन तैयारी मंत्री हरजीत सज्जन ने इस कदम का स्वागत किया लेकिन कहा कि वह इन सेवाओं को फिर से शुरू करके भारत की ओर से भेजे जा रहे संदेश पर अटकलें नहीं लगाएंगे। कनाडा में भारत के उच्चायोग ने बुधवार को कहा कि कनाडाई नागरिकों के लिए कुछ प्रकार के वीजा आवेदनों पर भारतीय अधिकारियों की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

18 सितंबर को हुई थी खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या

बता दें कि खालिस्तानी आतंकवादी निज्जर की 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया में हत्या कर दी गई थी। पिछले महीने जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय एजेंटों पर उसकी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। हालांकि भारत ने इन आरोपों को बेतुका कहते हुए खारिज कर दिया था। सज्जन ने आज कहा कि ओटावा अभी भी हत्या में भारत से मदद मांग रहा है। नई दिल्ली ने एंट्री वीजा, बिजनेस वीजा, मेडिकल वीजा और कॉन्फ्रेंस वीजा जैसी सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं।

एक अधिकारी ने न्यूज साइट एचटी को बताया कि कनाडाई अधिकारियों की ओर से अपने राजनयिक परिसरों और कर्मियों की सुरक्षा पर नई दिल्ली की चिंताओं के प्रति अधिक प्रतिक्रिया दिखाने के बाद भारत ने वीजा सेवाएं फिर से शुरू कीं। यह 10 दिनों तक चली कई स्तरों पर चर्चा के बाद आया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ