Pakistan By-Elections: पाकिस्तान उपचुनाव में इमरान खान का जोरदार कमबैक, कुल आठ में से छह सीटों पर PTI कैंडिडेट्स ने जीत दर्ज की

Imran Khan

Imran Khan

Pakistan By-Elections: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने रविवार को हुए उपचुनाव में नेशनल असेंबली की कुल आठ में से छह सीटों पर जीत हासिल की। इमरान खान की पार्टी PTI ने सात नेशनल असेंबली सीटों पर चुनाव लड़ा था। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज को नेशनल असेंबली उपचुनाव में केवल एक सीट मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब की दो विधानसभा सीटों पर भी जीती पीटीआई

पंजाब की तीन विधानसभा सीटों में से दो पर जीत हासिल की है। इमरान खान की पार्टी को मुल्तान की एक महत्वपूर्ण सीट पर हार का सामना करना पड़ा, जहां पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह मोशमोद कुरैशी की बेटी मेहर बानो कुरैशी को देश के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी अली मूसा गिलानी ने हराया।

इससे पहले इमरान खान की पार्टी ने जुलाई में हुए उपचुनाव में पंजाब की 20 विधानसभा सीटों में से 15 पर जीत हासिल की थी।

विज्ञापन

पाकिस्तान के चुनाव आयोग के मुताबिक, विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय मिलाकर 101 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। पंजाब से 52, सिंध से 33 और खैबर पख्तूनख्वा से 16 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। पंजाब में 1,434, खैबर पख्तूनख्वा में 979 और सिंध में 340 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

विज्ञापन

बता दें कि इमरान खान को अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से हटा दिया गया था। इसके बाद से वे देश में अलग-अलग जगहों पर रैलियां कर रहे हैं। वे चुनाव आयोग से देश में आम चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ