80 हजार वोटों से जीत रहे उम्मीदवारों को हराया गया, पाकिस्तान चुनाव में धांधली का बड़ा खुलासा

Pakistan Election Rigging : पाकिस्तान के आम चुनाव में पहले ही धांधली की बात सामने आई थी, जोकि अब सच साबित हो रही है। एक अधिकारी ने बड़ा खुलासा करते हुए पाकिस्तान चुनाव आयोग की पोल खोल दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के दबाव में जीत रहे उम्मीदवारों को जबरदस्ती हरा दिया गया। इसमें शामिल अधिकारियों को सजा मिलनी चाहिए।

Pakistan elections rigging

पाकिस्तान चुनाव में धांधली का हुआ खुलासा।

विज्ञापन

Pakistan Election Rigging : पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुए आम चुनाव में धांधली की बात सच साबित होने लगी है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि पीटीआई के निर्दलीय उम्मीदवारों को जबरदस्ती हराया जा रहा है। मतगणना की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिसमें बैलेट पेपर के साथ छेड़छाड़ की गई थीं। अब पाकिस्तान के एक चुनाव अधिकारी ने धांधली के आरोपों को स्वीकारते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पाक की राजनीति में हड़कंप मच गया।

रावलपिंडी डिवीजन के कमिश्नर ने अपने पद से दिया इस्तीफा

विज्ञापन

रावलपिंडी डिवीजन के कमिश्नर लियाकत अली ने रावलपिंडी के क्रिकेट स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में खूब धांधली हुई। इमरान खान की पार्टी पीटीआई के निर्दलीय उम्मीदार 70-80 हजार मतों से जीत रहे थे, लेकिन चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उन्हें जबरदस्ती हरा दिया। लियाकत अली ने मीडिया के सामने अपनी बात रखने के साथ ही अपने पद से भी त्यागपत्र दे दिया।

विज्ञापन

पाकिस्तान चुनाव आयोग के दबाव में करानी पड़ी धांधली : लियाकत अली 

लियाकत अली ने कहा कि पाकिस्तान चुनाव आयोग के दबाव में उन्हें धांधली करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि वे देश के साथ गद्दारी नहीं कर सकते हैं, इसलिए उन्हें और चुनाव में धांधली करने वाले अधिकारिकों को इसकी सजा जरूर मिलनी चाहिए। हालांकि, पाकिस्तान इलेक्शन कमीशन ने लियाकत अली के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

पाकिस्तान इलेक्शन कमीशन ने आरोपों को सिरे से किया खारिज

पाकिस्तान इलेक्शन कमीशन ने बयान जारी कर कहा कि रावलपिंडी के कमिश्नर को ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया था। वे गलत आरोप लगा रहे हैं। इस पर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने लियाकत अली के आरोपों की जांच एक टीम गठित कर दी है। वहीं, इमरान खान की पार्टी पीटीआई के उम्मीदवारों और समर्थकों ने चुनाव नतीजों के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

पाकिस्तान आम चुनाव में किसी पार्टी को नहीं मिला बहुमत

आपको बता दें कि पाकिस्तान आम चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। इमरान खान की पार्टी पीटीआई के निर्दलीय उम्मीदवारों ने सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन है और दूसरे नंबर पीपीपी है। ऐसे में अगर चुनाव में धांधली नहीं हुई होती तो पीटीआई के समर्थित उम्मीदवार बहुमत के आंकड़े को पार कर सकते थे। हालांकि, अभी पाकिस्तान में शहबाज शरीफ की गठबंधन सरकार बनने जा रही है।

विज्ञापन

इनपुट संजीव त्रिवेदी, नई दिल्ली

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ