Imran Khan Attacked: जिसको बताया जा रहा था हमलवार, उसने बोला मैंने तो बचाया

Imran Khan attacked

इमरान खान पर हुए अटैक में हमलवार को पकड़ने वाला शख्स

विज्ञापन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को वजीराबाद में जफर अली खान चौक के पास गोली लगी है। एक बंदूकधारी ने गुरुवार को इमरान खान और उनके कुछ समर्थकों को ले जा रहे एक ट्रक पर गोलियां चला दीं। इस घटना में नौ से अधिक लोगों के घायल होने की खबर आ रही है, वहीं एक व्यक्ति के मरने की खबर आ रही है।

पाकिस्तान के अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, सिंध के पूर्व गवर्नर फैसल जावेद भी हमले में घायल हो गए हैं। इमरान खान सुरक्षित हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान के पैर में गोली लगी है और वह घायल हो गए हैं।

विज्ञापन

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस व्यक्ति को हमलावर बताया जा रहा था वो कह रहा है की उसने तो हमलवार को पकड़ा है और कई लोगों की जान बचाई है।

विज्ञापन

बता दें कि इमरान खान की रैली के दौरान फायरिंग करने वाले बंदूकधारियों की पहचान कर ली गई है, वहीं एक हमलवार के अरेस्ट होने की भी खबर सामने आ रही है। इस घटना को लेकर पाक पंजाब के सीएम परवेज इलाही ने कहा है कि हमले के पीछे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं जियो न्यूज के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ ने इमरान खान पर हमले की निंदा की और गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह को पाकिस्तान में पुलिस महानिरीक्षक और पंजाब के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगने का आदेश दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ