Video: हमलावर का वीडियो आया सामने, बोला- इमरान खान को इस बात पर मार दी गोली

हमलावर का फोटो

हमलावर का फोटो

विज्ञापन

Pakistan Imran Khan Attack: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमले करने वाले युवक का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उसने कहा इमरान खान लोगों को गुमराह कर रहा था। वह बोला- पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मैंने मारने की कोशिश की। हमलावर ने वीडियो में कहा कि मैं अकेला हूं। मेरे पीछे कोई नहीं है। मैं बाइक पर आया था और मैंने बाइक अपने माबू की दुकान पर खड़ी कर दी थी।

अभी पढ़ें – इमरान खान पर हुए हमले के बाद भारत का विदेश मंत्रालय भी हुआ एक्टिव, दिया ये बयान

विज्ञापन

हमलावर बोला- मैंने सिर्फ इमरान खान को मारने की कोशिश की। मैं और किसी को नहीं मारना चाहता। मुझे इसलिए गुस्सा आया कि इधर अजान चल रही है और उधर यह लाउड स्पीकर लगाकर चिल्ला रहा था।

विज्ञापन

हमलावर ने कहा  इमरान खान लाहौर में था तभी से मैंने यह सोच लिया था उसे गोली मारनी है। वीडियो में पुलिसवाले हमलावर से पूछा कि उसने इमरान खान पर हमला क्यों किया? इस पर वह कहता है कि इमरान खान लोगों को गुमराह कर रहे थे और वह उससे देखा नहीं गया। हमलावर ने आगे कहा कि मैंने सिर्फ इमरान खान को मारने की पूरी कोशिश की थी. मतलब यह जानलेवा हमला था।

पुलिस कर्मी ने आगे पूछा इमरान खान को मारने की प्लानिंग क्यों की? इस पर हमलावर ने कहा कि उधर अजान हो रही होती थी, उधर ये लोग डैक (ऑडियो सिस्टम) लगाकर शोर करते थे। जिस चीज को मैंने अच्छा नहीं माना। क्या इस हमले में उसके साथ कोई और भी था? इस पर हमलावर ने कहा कि मैंने हमले का प्लान अकेले बनाया और हमले को अकेले ही अंजाम दिया। वह बोला कि मैं बाइक पर अकेले आया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसके अलावा एक ओर वीडियो सामने आई है जब हमलावर ने गोली चलाई थी। उसके चंद सेकेंड बाद कंटेनर जिस पर इमरान खान मौजूद थे उसके ऊपर भगदड़ मच गई। लोगों एंबुलेंस के लिए चिल्लाने लगे। सुरक्षा गार्ड इधर-उधर हमलावार की तलाश कर रहें हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ