बांग्लादेश में नहीं रुक रहे हिंदुओं पर अत्याचार, विधवा से किया रेप, फिर पेड़ से बांधकर काटे बाल

आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

image (2)

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का एक और मामला सामने आया है.

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार नहीं रुक रहे हैं. ताजा मामला वहां एक हिंदू विधवा महिला से रेप का आया है. दो लोगों ने पहले उसके साथ रेप किया और फिर पेड़ से बांधकर उसके बाल काट दिए. मामला सेंट्रल बांग्लादेश के कालीगंज इलाके का है. लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस में अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि उसने ढाई साल पहले कालीगंज म्युनिसिपैलिटी के वार्ड नंबर 7 में शाहीन और उसके भाई से 20 लाख टका में तीन डेसिमल जमीन और एक दो मंजिला घर खरीदा था. उसके बाद, शाहीन ने महिला को गंदे प्रपोजल देने शुरू कर दिए और मना करने पर उसे परेशान करना शुरू कर दिया.

विज्ञापन

शनिवार शाम को, जब विधवा के गांव से दो रिश्तेदार आए हुए थे. उसी वक्त शाहीन और उसका साथी हसन उसके घर में घुस आए और उसके साथ रेप किया. फिर उन्होंने उससे 50,000 टका (करीब Rs 37,000) मांगे.

विज्ञापन

जब पैसे देने से मना कर दिया, तो उन्होंने रिश्तेदारों के साथ मारपीट की और उन्हें भगा दिया. जब महिला चिल्लाने लगी, तो उन्होंने उसे एक पेड़ से बांधा और उसके बाल काट दिए. इसका उन्होंने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. उन्होंने विधवा को भी टॉर्चर किया और फिर वह बेहोश हो गई. आस-पास के लोगों ने उसे बचाया और उसे जेनेदाह सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

पहले महिला ने डॉक्टरों को कुछ नहीं बताया. बाद में, मेडिकल जांच से उन्हें पता चला कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है. इसके बाद महिला ने शाहीन और हसन का नाम लेते हुए कालीगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

बता दें, इससे पहले शरियतपुर जिले में हिंदू शख्स खोकन चंद्र दास को भीड़ ने हमला कर आग के हवाले कर दिया था. दास एक तालाब में कूदकर भागने में कामयाब रहा था और शनिवार को उसकी मौत हो गई. इससे पहले 24 दिसंबर को, कालीमोहर यूनियन में एक और हिंदू युवक अमृत मंडल को भीड़ ने मार दिया था. हालांकि, मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने हत्या की निंदा की, लेकिन दावा किया कि मंडल एक वसूली करने वाला था और उसकी हत्या में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं था. इससे पहले 25 साल के दीपू चंद्र दास को भी 18 दिसंबर को भीड़ ने ईशनिंदा का झूठा आरोप लगाकर मार दिया था. दीपू चंद्र दास को इतना पीटा गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. उसकी बॉडी को भी एक पेड़ से लटकाकर आग लगा दी गई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ