'बांग्लादेश में हिंदुओं का वजूद मिटा देंगे, रहेंगे मुसलमान', बैनर-पोस्टर में सरेआम नरसंहार की धमकी

Bangladesh Hindu Massacre Threat Banner: ‘बांग्लादेश में हिंदुओं का वजूद मिटा देंगे’, ऐसी चेतावनी भरी भाषा का इस्तेमाल हुआ है कट्टरपंथियों के बैनर-पोस्टर में, जो चटगांव के राउजान उपजिला में लगा मिला है. पहले ही हिंदु युवकों की मॉब लिचिंग की घटनाओं से वहां रहने वाले अल्पसंख्यक समुदायों में दहशत का माहौल है.

Bangladesh Hindu Attacked

Credit: Social Media

Bangladesh Hindu Massacre Threat Banner: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के बढ़ रहे मामलों के बीच कट्टरपंथियों के गांव में एक बैनर सामने आया है, जिसमें खुलेआम हिंदुओं और बौद्धों को मारने की धमकी दी गई है. उस्मान हादी की हत्या के बाद से बांग्लादेश में हालात तनावपूर्ण हैं. वहीं, पहले हिंदु बंगाली युवक दीपू चंद्र दास की बांग्लादेश में पीट पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया, उसके बाद अमृत मंडल नामक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई. अब बैनर सामने आने के बाद और दहशत का माहौल बढ़ गया है. बैनर में हिंदू और बौद्ध समुदाय के दो लाख लोगों के नरसंहार की बात कही गई है. बैनर भी वहां से बरामद हुआ, जहां बीते मंगलवार को हिंदुओं के घर में आगजनी हुई थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू-बौद्ध समुदाय को खत्म करने के लिए फंडिंग

बांग्लादेश में हिंसा से पीड़ित हिंदू परिवारों से मुलाकात करने के लिए कुशल बरुण चक्रवर्ती भी पहुंचे. कुशल बरुण चक्रवर्ती बांग्लादेशी सम्मिलित सनातनी जागरण जोट के प्रतिनिधि हैं. बैनर के बारे में जानकारी देते हुए कुशल बरुण चक्रवर्ती ने बताया कि बैनर में हिंदू और बौद्ध कम्यूनिटी को खत्म करने के लिए फंडिंग भी किए जाने का दावा किया गया है. बैनर में इस्तेमाल की गई शब्दावली भी काफी भड़काउ है. खुले तौर पर अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा की धमकी दी गई. पुलिस का मानना है कि आगजनी की घटना और बैनर का मिलना दोनों घटनाएं साथ में जुड़ी हो सकती हैं. पोस्टर में दी गई धमकियां अल्पसंख्यकों को डराने के लिए हैं.

दिसंबर में अब तक 4 हिंदुओं की हत्याएं

बांग्लादेश में अकेले दिसंबर में अब तक चार हिंदुओं को मौत के घाट उतारा जा चुका है. सबसे पहले 7 दिसंबर को बेरहमी से गला रेतकर जोगेश चंद्र रॉय की हत्या की गई. उसके साथ ही जोगेश की पत्नी सुबर्णा रॉय को भी मार डाला गया. जोगेश और उसकी पत्नी सुबर्णा रॉय का शव घर के अंदर से मिला. बंगाली हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को 18 दिसंबर को कथित ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला और शव को जला दिया. इसी महीने 24 दिसंबर को राजबारी जिले में अमृत मंडल नामक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ