बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, गैराज में सो रहे 23 साल के चंचल को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में एक व्यक्ति बाहर से आग लगाता दिख रहा है. हमलावरों ने दुकान के शटर पर बाहर से पेट्रोल डाला और आग लगा दी, जिससे आग तेजी से अंदर फैल गई.

Akola Police

पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में लगी है.

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार कम नहीं हो रहे है. ताजा मामला नरसिंगदी जिले का है, जहां 23 वर्षीय हिंदू युवक चंचल चंद्र भौमिक को एक गैराज के अंदर जिंदा जलाकर मार दिया गया. परिजनों ने इसे सोची-समझी हत्या करार दिया है. चंचल, अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था, शुक्रवार रात गैराज के अंदर सो रहा था. चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावरों ने बाहर से पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे चंचल को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला.

विज्ञापन

यह घटना नरसिंगडी पुलिस लाइन के पास मस्जिद मार्केट इलाके के पास हुई. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में एक व्यक्ति बाहर से आग लगाता दिख रहा है. हमलावरों ने कथित तौर पर दुकान के शटर पर बाहर से पेट्रोल डाला और आग लगा दी, जिससे आग तेजी से अंदर फैल गई. पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

विज्ञापन

गैराज के आस-पास के लोगों ने फायर सर्विस को इसकी जानकारी दी. नरसिंगडी फायर सर्विस की एक टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया. आग बुझने के बाद, चंचल की जली हुई बॉडी गैरेज के अंदर से मिली. चश्मदीदों ने बताया कि चंचल काफी देर तक आग में फंसा रहा और उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

विज्ञापन

चंचल चंद्र भौमिक कई वर्षों से गैराज में काम कर रहा था. वह कुमिला जिले के लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला था और काम के लिए नरसिंगडी में रह रहा था. परिवार ने इस हत्या को सोची-समझी साजिश बताते हुए आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है.

विज्ञापन

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से सबूत इकट्ठे किए गए हैं, सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है और मामला दर्ज कर जांच की जाएगी.

बता दें, पिछले कुछ महीनों में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़े हैं. दीपू चंद्र दास, अमृत मंडल और लिटन चंद्र दास जैसे लोगों की भीड़ ने हत्या कर दी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ