क्या बांग्लादेश में होने जा रहा कुछ बड़ा? भारत ने पड़ोसी मुल्क से वापस बुलाए राजनयिकों के परिवार

भारत की राजनयिक परिवारों को वापस बुलाने की कार्रवाई बांग्लादेश में संभावित बड़े उथल-पुथल का संकेत मानी जा रही है. पड़ोसी देश में आंतरिक कलह के बीच भारत लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है.

India Bangladesh diplomatic family return

भारत ने बांग्लादेश में सुरक्षा स्थितियों के मद्देनजर एक सतर्क कदम उठाते हुए वहां तैनात अपने राजनयिक मिशन और दूतावासों के परिजनों को देश वापस लौटने का सलाह दे दी है. विदेश मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से एएनआई ने बताया कि यह फैसला मौजूदा अस्थिर हालात को देखते हुए सावधानीपूर्ण उपाय के तौर पर लिया गया है, हालांकि भारतीय मिशन और सभी दूतावास पूरी तरह चालू और एक्टिव मोड पर वर्किंग हैं.

विज्ञापन

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में आई खटास


गौरतलब है कि जुलाई 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से भारत और बांग्लादेश के रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं. इस बीच पड़ोसी मुल्क में अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ी हिंसा ने भारत सरकार को और भी चिंतित कर दिया है. साथ ही भारत-विरोधी विचारधारा और सीमा पर घुसपैठ की घटनाओं ने सुरक्षा चिंता में इजाफा किया. दिसंबर 2025 में भारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त को तलब कर इन मुद्दों पर कड़ा रुख अपनाया था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: IMD का बड़ा अलर्ट, 22 से 25 जनवरी तक 9 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठिठुरन

भारत ने जाहिर की चिंता


बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं पर हमलों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायस्वाल ने 9 जनवरी को राजधानी दिल्ली में विकली ब्रीफिंग में इस बात पर चिंता जाहिर की थी कि बांग्लादेश में बार-बार होने वाली ऐसी घटनाओं का पैटर्न चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि चरमपंथी तत्वों द्वारा अल्पसंख्यकों, उनके घरों और प्रतिष्ठानों पर हमले जारी हैं, जिन्हें व्यक्तिगत दुश्मनी या अन्य बहानों से कमतर आंकने की प्रवृत्ति खतरनाक है.

विज्ञापन

एक महीने में 3 हिंदुओं की हत्या


उन्होंने आगे कहा कि इससे अपराधियों का हौसला बढ़ता है और समुदाय में भय का माहौल गहरा जाता है. इस महीने ही तीन से अधिक हिंदूओं की हत्या हो चुकी है. इस बीच भारत की राजनयिक परिवारों को वापस बुलाने की कार्रवाई बांग्लादेश में संभावित बड़े उथल-पुथल का संकेत मानी जा रही है. पड़ोसी देश में आंतरिक कलह के बीच भारत लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ