जिसे 'कचरा' समझा, उसे बेचकर बनी करोड़पति...लेकिन जिसने खरीदा, वो हो गया 'कंगाल'

Rare Painting Controversy: दुलर्भ पेंटिंग बेचकर जहां महिला करोड़पति बन गई, वहीं इसे खरीदने वाले के हाथ पेंटिंग लगी ही नहीं। वह कंगाल हो गया। पेंटिंग खरीदकर उसे नुकसान हो गया।

Rare Painting Christ Mocked

Rare Painting Christ Mocked

Rare Painting Makes France National Treasure: रसोई में एक पेटिंग टंगी थी, जिसे बुजुर्ग महिला ने कचरा समझकर फेंकना चाहा, लेकिन वह करीब 750 साल पुरानी निकली। घर आए मेहमान ने वह पेटिंग देखी तो उसे आर्कियोलॉजी डिपार्टमेंट में दिखाने का कहा। महिला उसे लेकर अधिकारियों से मिली और उसकी किस्मत चमक गई। पेंटिंग दुलर्भ निकली, जो ग्रीक धर्म का प्रतीक है। केवल 10 इंच गुणा 4 इंच की यह पेंटिंग 1280 ई. में बनाई गई थी। विभाग ने महिला से पेंटिंग लेकर उसे नीलाम किया तो वह करीब 21 मिलियन पाउंड यानी 217 करोड़ में बिकी और महिला एक पल में करोड़पति बन गई, लेकिन इस पेंटिंग ने जहां महिला की किस्मत चमकाई, वहीं खरीदने वाला कंगाल हो गया, क्योंकि उसके साथ एक बड़ा झोल हो गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

फ्रांस सरकार ने पेंटिंग ने ‘राष्ट्रीय खजाना’ बनाया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पेंटिंग को चिली के अरबपति अलवारो सैह बेंडेक और उनकी पत्नी एना गुजमैन अह्नफेल्ट ने खरीदा था। वे इसे अपनी प्राइवेट कलेक्शन में शामिल करना चाहते थे, लेकिन वे इसे अभी तक अपने घर नहीं ले पाए हैं, क्योंकि फ्रांस की सरकार ने पेंटिंग के निर्यात पर रोक लगा दी है। इसे चिली ले जाने के लिए लाइसेंस देने से इनकार कर दिया है। फ्रांसीसी सरकार ने इसे अपना ‘राष्ट्रीय खजाना’ बताया और इसे म्यूजियम में रखने का आदेश दिया, लेकिन म्यूज़ियम को भी पेंटिंग अपने पास रखने के लिए सरकार को पैसा देना होगा। इसके लिए म्यूजियम को 30 महीने का समय दिया गया है। इस तरह पेंटिंग बेचकर जहां महिला करोड़पति बन गई, वहीं इसे खरीदने वाले के हाथ पेंटिंग लगी ही नहीं। वह कंगाल हो गया। पेंटिंग खरीदकर उसे नुकसान हो गया।

विज्ञापन

2025 की एग्जीबिशन में प्रदर्शित की जाएगी पेंटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 13वीं सदी की यह दुलर्भ पेंटिंग क्रिस्ट मोक्ड साल 2019 में महिला को मिली थी और अक्टूबर 2019 में इसकी नीलामी हुई थी। तब से लेकर जब यह पेंटिंग खरीदार को नहीं मिली। वहीं अब फ्रांस की सरकार ने नया पेंच फंसाकर खरीदार को मामले से बाहर ही कर दिया। इस पेंटिंग के पेंटर का नाम Cimabue है, जिसकी एक और पेंटिंग Maesta म्यूज़ियम में है। पेंटर की इन दोनों पेंटिंग को साल 2025 में स्प्रिंग एग्ज़ीबिशन में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। 2017 में इटली के महान कलाकार लियोनार्डो दा विंची की दुर्लभ पेंटिंग 10 करोड़ डॉलर (लगभग 700 करोड़ रुपये) में नीलाम हुई थी। पेंटिंग का नाम ‘सेवियर ऑफ वर्ल्ड’ था, जिसे 1958 में किसी ने 45 पाउंड में बेच दिया था। पूरी दुनिया में लियोनार्डो की करीब 20 पेंटिंग और हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ