Germany: जानें कौन हैं गुरदीप सिंह रंधावा जिन्हें जर्मनी में भारतीय समुदाय का पहला प्रतिनिधि चुना गया

gsr

बर्लिन: गुरदीप सिंह रंधावा को बुधवार को जर्मनी में भारतीय समुदाय के पहले प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है। रंधावा जर्मनी के क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) थुरिंगिया के पहले भारतीय प्रतिनिधि हैं। सीडीयू जर्मनी की सबसे मजबूत राजनीतिक पार्टी है। वर्तमान में यह यह पार्टी फ्रेडरिक मर्ज की अध्यक्षता में काम कर रही है।

यह काम करेंगे

सीडीयू द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से अधिकांश अवधि के लिए सत्ता में रही है। रंधावा का काम भारतीय समुदाय की परेशानियों को सुनाना और उन्हें राजनीतिक रूप से सक्रिय होने के लिए प्रोत्साहित करना है। 62 वर्षीय उद्यमी वाचसेनबर्ग जिले में स्थानीय सीडीयू संघ के सदस्य प्रतिनिधि हैं। यहां वे स्थानीय परिषद के सदस्य भी हैं। अकसर वह मानवीय कार्यों में शामिल रहते हैं। खासकर सिखों और पंजाब के लोगों के अधिकारों के लिए उन्होंने काफी काम किया है।

समाज में एकजुटता हो

अपनी नई भूमिका के लिए आगे बढ़ते हुए, रंधावा ने कहा, “मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि समाज में वास्तविक एकजुटता हो। मैं जर्मन और भारतीय संस्कृति के साथ रह रहा हूं। मैं उनके समर्थन से राजनीतिक स्तर पर नए आवेग और नवीन विचारों को लाना चाहता हूं।” सीडीयू के राज्य अध्यक्ष क्रिश्चियन हिरते ने कहा “भारत न केवल हमारे लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार है बल्कि भारतीय मूल के नागरिक हमारे समाज में कई महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। हम इसका सम्मान करना चाहते हैं और समुदाय से सक्रिय रूप से संपर्क करना चाहते हैं। बता दें कि हाल ही में रंधावा ने नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर की 401 वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ