Hinduphobia के खिलाफ प्रस्ताव पास करने वाला अमेरिका का पहला राज्य बना जॉर्जिया, कहा- 'सबसे पुराने धर्मों में एक है हिंदू धर्म'
Edited By Bhola Sharma

Edited By Bhola Sharma

Washington: अमेरिका की जॉर्जिया असेंबली ने हिंदूफोबिया की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया है। जिसमें कहा गया कि हिंदू धर्म दुनिया के सबसे बड़े और सबसे पुराने धर्मों में से एक है। इसके 100 से अधिक देशों में 1.2 बिलियन से अधिक अनुयायी हैं। यह धर्म आपसी सम्मान, शांति के मूल्यों के साथ विविध परंपराओं और आस्था प्रणालियों को मानता है।
इस दौरान हिंदू धर्म के विरोधियों की निंदा भी की गई। इस तरह जॉर्जिया अमेरिका का पहला राज्य है, जहां हिंदूफोबिया के खिलाफ विधायी कार्यवाही की गई है।
बता दें कि अटलांटा के उपनगरों में फोर्सिथ काउंटी एक ऐसी जगह है, जहां भारतीय अमेरिकी समुदाय की संख्या ज्यादा है। यह प्रस्ताव फोर्सिथ काउंटी के प्रतिनिधियों लॉरेन मैकडॉनल्ड और टॉड जोंस ने असेंबली में प्रस्ताव पेश किया था।
Georgia passes resolution condemning Hinduphobia, becomes first US state to do so
Read @ANI Story | https://t.co/DIAmGxSsK7#Hinduphobia #Georgiaresolution #USstate pic.twitter.com/TNe4Z4GKcP
— ANI Digital (@ani_digital) April 1, 2023
इस प्रस्ताव की शुरुआत उत्तरी अमेरिका में हिंदुओं के गठबंधन (CoHNA) के अटलांटा चैप्टर ने की थी। इस संबंध में 22 मार्च को जॉर्जिया स्टेट कैपिटल में पहला हिंदू एडवोकेसी डे का आयोजन किया गया था। इसमें रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों पार्टियों से लगभग 25 सांसदों ने शिरकत की थी।
CoHNA के उपाध्यक्ष राजीव मेनन ने कहा कि रेप मैकडोनाल्ड और रेप जोन्स के साथ-साथ अन्य सांसदों के साथ काम करना बड़े सम्मान की बात है। उन्होंने इस काउंटी प्रस्ताव को पारित किया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: