फ्रांस के स्कूल में टीचर की चाकू मारकर हत्या, हत्यारे ने लगाए 'अल्लाहु अकबर' के नारे

France Teacher killed in Arras school stabbing: फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने कहा कि चाकूबाजी की घटना उत्तरी फ्रांस के शहर अर्रास में हुई।

France: Teacher killed in Arras school stabbing, probe launched

France: Teacher killed in Arras school stabbing, probe launched

विज्ञापन

France Teacher killed in Arras School Stabbing: फ्रांस में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उत्तरी फ्रांस में चाकूबाजी की एक घटना में एक स्कूल टीचर की मौत हो गई जबकि दो छात्र घायल हो गए। वाशिंगटन पोस्ट की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना फ्रांस के अर्रास में एक हाई स्कूल में हुई। इसके बाद संदिग्ध को घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। वाशिंगटन पोस्ट ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि हमले के दौरान हमलावर “अल्लाहु अकबर” चिल्ला रहा था। गौरतलब है कि आतंकी समूह हमास ने इस शुक्रवार को ‘ग्लोबल डे ऑफ रेज’ घोषित किया है।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने कहा कि चाकूबाजी की घटना उत्तरी फ्रांस के शहर अर्रास में हुई। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “अर्रास के गैम्बेटा हाई स्कूल में एक पुलिस ऑपरेशन हुआ। अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।”

Advertisment

द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन भी स्कूल की ओर रवाना हुए। फ्रांस के एंटी टेरेरिज्म प्रॉसिक्यूशन ऑफिस ने कहा कि जांच शुरू की जा रही है। वाशिंगटन पोस्ट ने एक रेडियो स्टेशन यूरोप 1 का हवाला देते हुए बताया कि हमलावर कथित तौर पर चेचन मूल का व्यक्ति था। उसे कट्टरपंथी ग्रुप से जुड़े होने के लिए जाना जाता था। फ्रांस पहले भी इस तरह की घटनाओं का सामना कर चुका है।

विज्ञापन

फ्रांसीसी मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए आगे बताया गया कि हमलावर स्कूल का पूर्व छात्र था। बता दें कि इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग में लगभग 3 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि हजारों लोग घायल हो गए हैं। पूर्व हमास चीफ खालिद मशाल ने इस जंग में मुस्लिम देशों से अपील की है।

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ