---विज्ञापन---

27000 फीट ऊंचाई, 171 यात्रियों की जान फंसी; पाकिस्तान में क्यों करानी पड़ी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग?

Emergency Landing: पाकिस्तान में एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराकर 171 पैसेंजरों की जान बचाई गई है, क्योंकि प्लेन में आग लग गई थी। पायलट ने समय रहते फैसला लेकर हादसा होने से बचा लिया। आइए जानते हैं कि कब और कैसे हुआ घटनाक्रम?

---विज्ञापन---

Emergency Landing of Flight in Pakistan: पाकिस्तान में एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। लैंडिंग लाहौर एयरपोर्ट पर कराई गई और यात्रियों को एयरपोर्ट स्टाफ में रेस्क्यू करके सेफ जोन में पहुंचाया। इसके बाद प्लेन को आइसोलेशन बे में ले जाकर चैकिंग की गई। इससे पहले रनवे पर ही प्लेन के कार्गो से उठ रहे धुएं को बुझाया गया। जी हां, करीब 27000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे प्लेन के कार्गो विंग में अचानक धुंआ उठा और उसके बाद चिंगारी भड़क गई। बड़ा हादसा होने के डर से पायलट ने मेडे कॉल दिया और लाहौर एयरपोर्ट के ATC अधिकारियों ने फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। समय रहते पायलट ने फैसला लिया और अपने 171 पैसेंजरों की जान बचा ली। प्लेन को क्रैश होने से बचा लिया।

यह भी पढ़ें:भूकंप के झटकों से दहला जापान; सुनामी आने का खतरा मंडराया, खाली कराए जा रहे समुद्र तटीय इलाके

---विज्ञापन---

इमरजेंसी गेट से रेस्कयू किए गए पैसेंजर्स

पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAA) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, फ्लाई जिन्ना की फ्लाइट FL-846 कराची से लाहौर के लिए 171 यात्री लेकर रवाना हुई थी, लेकिन अचानक आसमान में यात्रियों में हड़कंप मच गया, क्योंकि जलने की दुर्गंध आ रही थी। क्रू में चैक किया तो कार्गो में सामान में आग लग गई थी। यह देखते ही पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग के लिए ATC अधिकारियों से संपर्क किया। CAA के प्रवक्ता सैफुल्ला खान ने भी PTI को हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैसे ही इमरजेंसी लैंडिंग हुई, रनवे पर मौजूद फायर ब्रिगेड ने फ्लाइट पर पानी की बौछारें की। इसके बाद इमरजेंसी गेट से यात्रियों और क्रू मेंबर्स को रेस्क्यू किया गया। टेक्निकल टीम ने प्लेन की चैकिंग कर आग लगने के कारण जानने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें:दुनिया में एक मुस्लिम देश बनाने का ऐलान, जहां महिलाओं को होगी पूरी आजादी, जानें कैसी होगी Country?

---विज्ञापन---

चूहे के कारण करानी पड़ी थी इमरजेंसी लैंडिंग

बता दें कि बीते दिन एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग चूहे के कारण करानी पड़ गई थी। स्कैंडिनेवियन एयरलाइंस (SAS) की फ्लाइट में एक पैसेंजर के खाने में चूहा निकल गया था। फ्लाइट नार्वे की राजधानी ओस्लो से स्पेन के मलागा के लिए फ्लाई कर ही थी कि अचानक चूहे के कारण हड़कंप मच गया और फ्लाइट को कोपेनहेगेन की ओर मोड़ना पड़ गया। इसके बाद पैसेंजर्स को बाहर निकाकर चूहे को प्लेन से निकाला गया। एयरलाइन के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी AFP को दिए बयान में घटनाक्रम की पुष्टि की थी और मामले का शिकार बने पैसेंजर जार्ले बोरेस्टैड ने इस घटना का जिक्र अपनी एक पोस्ट में सोशल मीडिया पर किया। एयरलाइंस के प्रवक्ता ने दावा किया कि कंपनी भोजन की डिलीवरी करने वाली एजेंसी से पूछताछ की गई।

यह भी पढ़ें:चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखने और डाउनलोड करने पर आया ‘सुप्रीम’ फैसला; हाईकोर्ट का जजमेंट रद्द, सरकार को नसीहत

---विज्ञापन---

First published on: Sep 24, 2024 09:15 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola