---विज्ञापन---

भूकंप के झटकों से दहला जापान; सुनामी आने का खतरा मंडराया, खाली कराए जा रहे समुद्र तटीय इलाके

Earthquake In Japan: जापान में एक बार फिर भूकंप आया है। आज सुबह भूकंप के जोरदार झटके लगने के बाद मौसम विभाग ने सुनामी आने की चेतावनी भी जारी कर दी। लोगों को समुद्र तटीय इलाके खाली करने और समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।

---विज्ञापन---

Earthquake Tremors In Japan: भूकंप के जोरदार झटकों से आज सुबह जापान की धरती दहल गई। जापान के टोक्यो में दक्षिण इलाके में आज सुबह करीब 5 बजे इजू द्वीप के समुद्र तटीय इलाकों मे भूकंप आया। हालांकि अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन जापान के मौसम विभाग की ओर से समुद्री इलाकों में सुनामी आने का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

लोगों को समुद्र तटीय इलाके खाली करने को कहा गया है, क्योंकि समुद्र में एक से 2 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। आज सुबह आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 रिकॉर्ड की गई। सूत्रों के अनुसार, समुद्री द्वीप हाचिजो के पास समुद्र में सुनामी की छोटी लहरें देखी गई हैं। अगर एक और झटका लगा तो यह लहरें बड़ी सुनामी का रूप ले सकती हैं। इसी द्वीप से करीब 180 किलोमीटर दूर भूकंप का केंद्र मिला है।

---विज्ञापन---

 

मेगाक्वेक अलर्ट जारी, जानें क्या है ये?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जापान मेटियोरोलिजकल एजेंसी (JMA) ने आज सुबह आए भूकंप के बाद मेगाक्वेक का अलर्ट जारी किया है। जापान में पहली बार यह अलर्ट जारी हुआ है, क्योंकि आज आए भूकंप का केंद्र समुद्र तट से दूर 25 किलोमीटर की गहराई में नानकाई टर्फ के पास मिला है। इस टर्फ के नीचे बहुत बड़ा फॉल्ट जोन है। मेगाक्वेक अलर्ट तब जारी किया जाता है, जब 8 से ज्यादा की तीव्रता वाला भूकंप आने की संभावना हो।

---विज्ञापन---

आज जापान के मौसम विभाग ने इतनी तीव्रता वाला भूकंप आने के बाद मेगाक्वेक अलर्ट जारी करके 8 की तीव्रता वाला भूकंप आने की संभावना जता दी है। अगर इतनी तीव्रता वाला भूकंप आया तो जापान में एक बार फिर तबाही मच सकती है।

बता दें कि जापान की धरती के नीचे 4 प्रमुख टेक्टोनिक प्लेट्स हैं और जब वे आपस में टकराती हैं तो भूकंप आता है। इसलिए जापान में आए दिन भूकंप आने का खतरा मंडराता रहता है। पिछले महीने भी जापान में 7.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया था।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 24, 2024 07:24 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola