FATTAH: ईरान ने बनाई खतरनाक हाइपरसोनिक मिसाइल, आवाज से 15 गुना ज्यादा स्पीड, अमेरिका-इजराइल की बढ़ी टेंशन
Edited By Bhola Sharma

FATTAH hypersonic ballistic missile
Edited By Bhola Sharma

FATTAH hypersonic ballistic missile
FATTAH: ईरान ने अपनी पहली हाइपरसोनिक मिसाइल को दुनिया के सामने लॉन्च कर दिया है। इस मिसाइल की रफ्तार आवाज से 15 गुना ज्यादा है। दावा किया जा रहा है कि यह मिसाइल रक्षा प्रणालियों को भेद सकती है। मिसाइल का नाम फतेह (Fatteh) है। मंगलवार को राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के वरिष्ठ कमांडरों की मौजूदगी में इसका अनावरण किया गया। यह पूरी तरह मेड इन ईरान है।
पश्चिमी देशों और इजराइल ने ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर चिंता जताई है। इजराइल ने कहा कि बैलिस्टिक मिसाइलों का संभावित रूप से परमाणु हथियार ले जाने के लिए उपयोग किया जा सकता है। हालांकि ईरान ने इन संभावनाओं से इंकार किया है।
#BREAKING: #Iran unveiled on Tuesday a hypersonic missile named Fattah which it claims is capable of traveling at 15 times the speed of sound. Israeli officials have been eyeing potential Russian transfers of hypersonic technology to Tehran. But no launch yet.… pic.twitter.com/llJWPTAgoW
— Jason Brodsky (@JasonMBrodsky) June 6, 2023
आईआरजीसी एयरोस्पेस के प्रमुख अमीर अली हाजीजादेह ने बीते साल नवंबर में ईरानी मिसाइल प्रौद्योगिकी के जनक के रूप में जानी जाने वाली हसन तेहरानी मोघद्दाम की पुण्यतिथि पर हाइपरसोनिक मिसाइल बनाने का ऐलान किया था। 2011 में एक मिसाइल बेस में विस्फोट के बाद मोघद्दाम की मौत हो गई थी। इस दौरान 12 से अन्य सदस्य भी मारे गए। विस्फोट को एक दुर्घटना करार दिया गया था। हालांकि मीडिया में कहा गया कि इस विस्फोट के पीछे इजराल था।
IRGC ने पिछले महीने 2,000 किमी (1,240 मील) की सीमा के साथ एक नई बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था। फ्रांस ने दावा किया कि यह संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का उल्लंघन है।
संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, चीन और उत्तर कोरिया एकमात्र ऐसे देश हैं, जिन्होंने हाइपरसोनिक मिसाइलों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: