कौन हैं डॉ. कुलविंदर कौर, जिन्हें 2 करोड़ के कानूनी भुगतान के लिए Elon Musk ने दिया समर्थन

Dr Kulwinder Kaur Gill: डॉ. कुलविंदर कौर गिल कनाडा में बाल चिकित्सक हैं। वह अपने कोविड-संबंधी ट्वीट्स की वजह से कानूनी लड़ाई में फंसी हैं। उन्हें कानूनी फीस के लिए 2 करोड़ का भुगतान करना है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके लिए लोगों से फंड और समर्थन देने की अपील की थी।

dr kulwinder kaur gill

dr kulwinder kaur gill

विज्ञापन

Dr Kulwinder Kaur Gill: एलन मस्क ने कानूनी विवाद में घिरी भारतीय मूल की कनाडाई डॉ. कुलविंदर कौर गिल का समर्थन किया है। दरअसल, कुलविंदर कानूनी विवादों में फंसी हैं और उन्हें इसकी करीब 2 करोड़ रुपये कानूनी फीस का भुगतान करना है। जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी के दौरान कनाडा में लॉकडाउन लगा था। इस दौरान सरकार ने लोगों को वायरस से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया था।

विज्ञापन

लॉकडाउन और टीकाकरण का विरोध

डॉ. कुलविंदर कौर गिल ने सरकार के लॉकडाउन और टीकाकरण का विरोध किया था। तभी से वह कानूनी कार्यवाही झेल रही हैं। बताया जा रहा है कि वे सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर इन मुद्दों पर काफी मुखर थीं। कुलविंदर ने सोशल मीडिया पर सरकार का लॉकडाउन के खिलाफ विरोध किया था। उस समय उनकी बड़ी संख्या में लोगों ने आलोचना भी की थी, वहीं, कुछ लोग उनके समर्थन भी उतरे थे।

सोशल मीडिया पर की थी अपील

कनाडा में डॉ. गिल पर कानूनी कार्यवाही चली और उन्हें पूर्व-परीक्षण प्रक्रियात्मक बयान देने का दोषी पाया गया। बीते फरवरी में इसके खिलाफ उनकी अपील भी खारिज कर दी गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें 2 करोड़ रुपये कानूनी फीस का भुगतान करना है। डॉ. कुलविंदर ने कहा कि कनाडा और ओंटारियो कोविड उपायों का विरोध करने पर उन्हें परेशानी और सेंसरशिप का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लोगों से फंड और मदद करने की अपील की। जिसके बाद पहले X फिर एलन मस्क ने उन्हें इस मामले में समर्थन देने की बात कही।

विज्ञापन

कौन हैं डॉ. कुलविंदर कौर गिल 

डॉ. कुलविंदर कौर गिल कनाडा में बाल चिकित्सक हैं। वह अपने कोविड-संबंधी ट्वीट्स की वजह से कानूनी लड़ाई में फंसी हैं। उन्हें कानूनी फीस के लिए 2 करोड़ का भुगतान करना है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके लिए लोगों से फंड और समर्थन देने की अपील की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ