भूकंप के झटकों से दहशत में लोग, 4.5 की तीव्रता वाले Earthquake ने न्यू साउथ वेल्स में मचाई तबाही

Britain New South Wales Earthquake: ब्रिटेन के न्यू साउथ वेल्स में आज भूकंप के झटके लगे, लेकिन इस भूकंप ने इलाके में काफी तबाही मचाई। लोग दहशत के मारे घरों से बाहर निकल गए, क्योंकि उनके घरों में दरारें आ गई हैं। कई जगह इमारतों को भी नुकसान पहुंचा।

Earthquake Tremors

Earthquake Tremors

Earthquake Tremors in New South Wales: भूकंप के झटकों से फिर धरती हिली है। जी हां, आज सुबह भारतीय समयानुसार करीब 6 बजे ब्रिटेन के न्यू साउथ वेल्स के हंटर क्षेत्र में एक बार फिर भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई और इतनी तीव्रता वाले भूकंप से जानी नुकसान की खबर तो नहीं है, लेकिन माली नुकसान काफी हुआ है। भूकंप विज्ञान अनुसंधान केंद्र ने भूकंप आने की पुष्टि की और भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 5 किलोमीटर की गहराई में बताया। इसी हफ्ते मसवेलब्रुक शहर में भी भूकंप के झटके लगे थे। वहीं आज सुबह लगे झटके इतने जोरदार थे कि लोगों में दहशत फैल गई है। वे अपने घरों से बाहर आ गए और सुरक्षित स्थानों पर उन्होंने पनाह ली।

विज्ञापन

विज्ञापन

भूकंप से नुकसान की खबरें मिलीं

ब्रिटेन के भूकंप विज्ञान अनुसंधान केंद्र के अनुसार, आज सुबह आए भूकंप से मसवेलब्रुक, डेनमैन, जेरीज प्लेन्स, ब्यूरीन, बंगाल्ला में बिजली ठप हो गई। करीब 2500 लोग बेघर हो गए हैं। रेस्क्यू टीम मौके पर हैं और लगातार इलाके में गश्त कर रहे हैं। कई इलाकों में बिजली की लाइनें टूटकर गिर गई हैं। वरिष्ठ भूकंप विज्ञानी ट्रेवर एलन ने बताया कि भूकंप हंटर क्षेत्र के बाहर भी महसूस किया गया। भूकंप से नुकसान की 850 शिकायतें मिल चुकी हैं। वॉलोन्गॉन्ग, टैमवर्थ और गुलगोंग जैसे दूर-दराज के क्षेत्रों में भी महसूस किया गया। लगभग 100 लोगों ने अपनी संपत्ति को किसी न किसी रूप में नुकसान पहुंचने की भी सूचना दी है। लोगों के घरों दरारें आ गईं हैं। उन्होंने दरवाजें और खिड़कियां हिलती देखीं।

लोगों ने बताई भूकंप की आंखों देखी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप से माउंट आर्थर कोयला खदान में पत्थर गिरने से खनिक चोटिल हुए। मसवेलब्रुक से 5 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित खुली खदान में चल रहे काम को रोक दिया गया है। पाउला न्यू साउथ वेल्स सेंट्रल कोस्ट पर बर्कले वेल में रहती हैं और यह जगह उस इलाके से 150 किलोमीटर दूर है, जहां भूकंप आया। उन्होंने ABC रेडियो को बताया कि जब उनका घर हिलने लगा तो वे डर गईं और बिस्तर से उछलकर उठ गईं। यह ज्यादा देर तक नहीं रहा, लेकिन अलमारियां हिलने लगीं। पूरा घर हिलने लगा। उन्होंने अलमारी में कपों की खड़खड़ाहट सुनी।

विज्ञापन

मसवेलब्रुक की बेरिल ने बताया कि उनका घर कई सेकंड तक हिलता रहा। बेडरूम हिलता रहा और बिस्तर की मेज के एक तरफ रखी सारी तस्वीरें गिर गईं। बता दें कि 23 अगस्त को परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थल के निकट न्यू साउथ वेल्स में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया था। 24 अगस्त को 4.5 की तीव्रता का एक और भूकंप मसवेलब्रुक के पास शाम 4:40 बजे आया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ