म्यांमार-थाईलैंड के बाद जापान में फिर भूकंप से कांपी धरती, 6.0 रही तीव्रता, दहशत में लोग

म्यांमार और थाईलैंड के बाद जापान में एक बार फिर भूकंप से धरती डोली, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई है। म्यामांर में मरने वाले लोगों की संख्या 3000 से अधिक पहुंच गई है।

Earthquake | Chile | Alaska

सांकेतिक तस्वीर।

म्यांमार और थाईलैंड के बाद अब जापान में एक बार फिर भूकंप से धरती कांप उठी, जिससे हड़कंप मच गया। क्यूशू में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए और लोग दहशत में आ गए। धरती डोलते ही लोग अपने घरों से निकलकर खुले आसमान के नीचे आ गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 तीव्रता रही।

विज्ञापन

जापान के क्यूशू आईलैंड में मंगलवार की रात को भी भूकंप आया था। इसके एक दिन के बाद 2 अप्रैल को शाम 7.34 बजे भूकंप के जोरदार झटके लगे। अधिकांश लोग अपने घरों के अंदर ही थे, अचानक से उनके घरों से सामान और बिल्डिंग हिलने लगी। इस पर लोग घबरा गए और अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

भूकंप से जापान को कोई नुकसान नहीं

भूकंप के झटके से अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं आई है। भूकंप की तीव्रता 6.0 आंकी गई है। हालांकि, जापान में भूकंप आना कोई नहीं बात नहीं है। वहां की सरकार ने ऐसे इंतजाम कर रखे हैं कि भूकंप आने के बाद भी नुकसान नहीं पहुंचता है।

म्यांमार में 3000 से अधिक लोगों की मौत

आपको बता दें कि पिछले दिनों म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप आया था, जिससे दोनों देशों को काफी नुकसान पहुंचा। म्यांमार में 7.7 तीव्रता से आए भूकंप ने जमकर तबाही मचाई, जहां मरने वाले लोगों की संख्या 3000 के पास पहुंच गई है और कई लोग अभी भी लापता हैं। वहीं, थाईलैंड के बैंकॉक में 30 मंजिला बिल्डिंग ढेर हो गई थी, जिसके मलबे में दबने से 10 लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ