अफगानिस्तान में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई। झटकों के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र उत्तरी हिस्से में स्थित बघलान प्रांत के पास था। अफगान भूगर्भीय विभाग के अनुसार भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। जिसे उथला भूकंप कहा जाता है। भूकंप के झटके राजधानी काबुल, कुंदुज और तकहार समेत कई उत्तरी और पूर्वी प्रांतों में महसूस किए गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके कुछ सैकंड तक महसूस किए गए। इस दौरान घरों की दीवारें, खिड़कियां और दरवाजे हिलते नजर आए।
जानमाल का नुकसान नहीं
जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि की सूचना नहीं है। कुछ पुराने मकानों में मामूली दरारें आने की खबर हैं। वहीं आपातकालीन सेवाएं और प्रशासन भूकंप की स्थिति को लेकर सजग है। इससे पहले शुक्रवार को चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता 4.5 मापी गई थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक ये झटके सुबह 6ः30 बजे आए थे। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी।
ये भी पढ़ेंः ‘मैंने भारत-पाक को परमाणु युद्ध से बचाया’; डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया सीजफायर का क्रेडिट
तुर्किए में भी आया था भूकंप
बता दें कि एशिया में इन दिनों लगातार भूकंप आ रहे हैं। गुरुवार को तुर्किए में भी भूकंप आया था। तुर्किए के आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर के बाद महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर मध्यम श्रेणी के इस भूकंप का केंद्र कोन्या प्रांत में था।
ये भी पढ़ेंः शहबाज शरीफ के 5 चौंकाने वाले खुलासे, नूर खान एयरबेस पर हमले को लेकर क्या बोले पाकिस्तानी PM?
संबंधित खबरें
ब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 hr ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
2 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
2 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
5 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
6 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
7 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
9 hrs agoLIVE: मुझे बताओ, मैं देश में कहां बैठ सकता हूं- राहुल गांधी
9 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
9 hrs agoनाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines