'मैंने भारत-पाक को परमाणु युद्ध से बचाया'; डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया सीजफायर का क्रेडिट

Donald Trump News: भारत पाकिस्तान में सीजफायर कराने का क्रेडिट एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिया है। फॉक्स न्यूज से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि क्रेडिट कभी नहीं मिलेगा, लेकिन मैंने भारत पाक को परमाणु युद्ध से बचाया है।

Donald Trump | India Pakistan Ceasefire

Donald Trump ने एक बार फिर भारत पाकिस्तान सीजफायर पर बात की है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पाकिस्तान में सीजफायर कराने का क्रेडिट लिया है। फॉक्स न्यूज से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि बहुत बड़ी सफलता है, लेकिन इसका क्रेडिट मुझे कभी नहीं दिया जाएगा। अमेरिका के दखल की वजह से दुनिया और भारत-पाक परमाणु युद्ध से बचे। दोनों देशों के बीच नफरत बहुत है और इस बार तनाव अपने चरम पर पहुंच गया था कि रिजल्ट परमाणु युद्ध ही होता। बेशक ट्रंप समझौता कराने का क्रेडिट ले रहे हैं, लेकिन भारत सरकार ट्रंप के दावे को नहीं मान रही, बल्कि सरकार का कहना है कि भारत पाकिस्तान के DGMO की बातीचत से सीजफायर हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत का तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से इनकार

बता दें कि भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ कश्मीर मुद्दा सुलझाने के लिए किसी तीसरे पक्ष के दखल से इनकार कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल कह चुके हैं कि भारत और पाकिस्तान कश्मीर के मुद्दे को आपस में बात करके सुलझा सकते हैं। ट्रंप ने एक ट्वीट लिखकर दोनों देशों को कश्मीर मुद्दा सुलझाने में मदद का ऑफर दिया था, लेकिन भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान के साथ विवाद सुलझाने के लिए किसी तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं है। पाकिस्तान के साथ सीजफायर भारत ने आपसी बातचीत करके ही किया है। मामले में किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं रही।

विज्ञापन

4 दिन के सैन्य संघर्ष के बाद हुआ सीजफायर

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। पाकिस्तान और POK में एयर स्ट्राइक करके जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए थे। एयर स्ट्राइक के विरोध में पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन मिसाइल अटैक किए। बॉर्डर से सटे 4 राज्यों पंजाब, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और गुजरात को पाकिस्तान ने निशाना बनाया।

7 मई से 10 मई तक भारत पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष चला। 10 मई को दोनों देशों के DGMO की बातचीत के बाद सीजफायर हो गया। इसी सीजफायर का क्रेडिट डोनाल्ड ट्रंप ले रहे है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर ट्वीट लिखकर भारत पाकिस्तान में सीजफायर होने की बात दुनिया को बताई थी, लेकिन सीजफायर कराने का क्रेडिट खुद को और अमेरिका की दोनों देशों से लंबी बातचीत को दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ