'यूरोप पर निर्भर करेगा यूक्रेन का भविष्य', ट्रंप बोले- पहले यूरोपीय देशों का जवाब देख लें, फिर आगे का सोचेंगे

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन पीस प्लान को लेकर फ्रांस-जर्मनी और ब्रिटेन के नेताओं से बात की. ट्रंप ने उनसे कहा कि यूरोपीय देशों के जवाब पर यूक्रेन का भविष्य निर्भर करेगा. पहले यूरोपीय देशों का जवाब आ जाए, उसके बाद सोचेंगे कि आगे क्या करना है?

US President Donald Trump

राष्ट्रपति ट्रंप यूक्रेन पीस प्लान को लेकर लगातार बातचीत कर रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन पीस प्लान पर फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के नेताओं से फोन पर बात की. अब चारों देशों के नेता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुद्दे पर बात करेंगे और सोमवार को बर्लिन में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से टेबल पर मुलाकात करेंगे. वहीं जेलेंस्की ने यूरोपीय नेताओं के साथ मिलकर 20 सूत्रीय शांति प्रस्ताव बनाया हे, जिसे वे राष्ट्रपति ट्रंप के पास भेजेंगे. नया प्लान इसलिए बनाया गया है, क्योंकि जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं को राष्ट्रपति ट्रंप का पीस प्लान यूक्रेन के लिए फायदेमंद लगता है, इसलिए उन्होंने इसे रिजेक्ट किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेन की भलाई के लिए फैसला लेने की अपील

बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किर स्टार्मर और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने यूक्रेन का समर्थन करने का ऐलान किया है और राष्ट्रपति ट्रंप से कहा है कि वे कोई भी फैसला यूक्रेन की भलाई को लेकर लें या कोई भी प्रस्ताव यूक्रेन की भलाई को देखते हुए ही बनाएं. वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की रूसी हमलों के बीच देश में चुनाव कराएं. फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन के नेताओं से यूक्रेन को लेकर कड़े लहजे में बातचीत हुई है और अब वे अगली कार्रवाई करने से पहले अपने यूरोपीय सहयोगियों के जवाब का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

यूरोपीय देशों की जवाब का इंतजार कर रहे ट्रंप

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के नेता उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन यूक्रेन के मुद्दे पर तीनों से बातचीत के बाद अमेरिका का रिएक्शन इस बात पर निर्भर करेगा कि यूरोपीय देश यूक्रेन को लेकर राजनयिक प्रक्रिया में कैसे भाग लेता है? यूरोपीय नेताओं ने इस वीकेंड पर यूरोप में होने वाली एक बैठक में आमंत्रित किया है. वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया की रूस की मुलाकात जेलेंस्की और अमेरिका के साथ ही होगी. जेलेंस्की यथार्थवादी बनें और यूक्रेन में चुनाव करांए. यूरोपीय देशों की सलाह पर चलने की बजाय अपने विवेक से फैसला लें, तभी यूक्रेन का भला होगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ