---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

‘मुझे एक फोन करना होगा…’, कंबोडिया और थाईलैंड युद्ध में राष्ट्रपति ट्रंप ने की एंट्री

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक और युद्ध रुकवाने के लिए ताल ठोक दी है। अब ट्रंप ने कंबोडिया और थाईलैंड युद्ध की तरफ ध्यान देना शुरू कर दिया है। ट्रंप ने दोनों देशों के एक कॉल की धमकी दी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

दुनियाभर में 8 युद्ध रूकवाने का दावा कर चुके राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर एक युद्ध में एंट्री की है। कंबोडिया और थाईलैंड के बीच युद्ध शुरू हो गया है। दोनों देशों ने झड़प के बाद बॉर्डर पर फाइटर जेट तक तैनात कर दिए हैं। अब इस युद्ध में ट्रंप की भी एंट्री हो गई है। ट्रंप ने युद्ध रुकवाने के लिए दोनों देशों को एक कॉल की धमकी दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है, लेकिन कंबोडिया और थाईलैंड ने आज फिर से युद्ध शुरू कर दिया है। कहा कि कल मुझे एक फोन करना होगा। मैं एक फोन करके दो बहुत शक्तिशाली देशों, थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्ध रोकूंगा। वे फिर से आपस में लड़ रहे हैं। लेकिन मैं ऐसा करूंगा। इसलिए हम शक्ति के बल पर शांति स्थापित कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: एक और युद्ध की शुरुआत! थाईलैंड ने कंबोडिया पर की एयर स्ट्राइक, बॉर्डर पर फाइटर जेट-आर्मी टैंक तैनात

बता दें कि गत 7 दिसंबर को कंबोडियाई सैनिकों ने थाईलैंड के बॉर्डर से सटे सी सा केट स्टेट के कंथारालक जिले के फू फा लेक-प्लान हिन पैट कोन इलाके पर हमला किया था। इसके बाद थाईलैंड ने एयर स्ट्राइक कर हमले का जवाब दिया। 8 दिसंबर को उबोन रत्चाथानी प्रांत के नाम युएन जिले के चोंग आन मा इलाके में बॉर्डर पर झड़पें हुईं और हवाई हमले भी किए गए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 800 साल पुराने शिव मंदिर पर आमने-सामने क्यों हुई थाईलैंड-कंबोडिया की सेना? क्या कहते हैं इतिहासकार

अपने बयान में ट्रंप ने एक फिर पुराना राग अलापा। ट्रंप ने कहा कि दस महीनों में उन्होंने आठ युद्ध समाप्त किए हैं। जिनमें कोसोवो-सर्बिया, पाकिस्तान और भारत शामिल हैं। ये देश आपस में लड़ रहे थे। इजराइल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया, आर्मेनिया और अजरबैजान।

First published on: Dec 10, 2025 09:07 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola