'कांग्रेसियों सॉरी, लेकिन अब मेरी...', जानें विपक्ष पर क्यों भड़के ट्रंप? एक फैसला लेकर अमेरिका में मचाया हड़कंप

Donald Trump: अमेरिका में संवैधानिक संकट खड़ा हो सकता है, क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप ने किसी भी बिल पर साइन नहीं करने का फैसला किया है। उन्होंने कांग्रेस से नाराजगी जताते हुए कोई भी बिल पास नहीं करने का ऐलान किया है।

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा आजकल 7वें आसमान पर है।

विज्ञापन

Donald Trump vs Congress: मिडिल ईस्ट में जंग लड़ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अब अमेरिकी कांग्रेस से नाराज हो गए हैं। उन्होंने किसी भी बिल पर साइन ने करने का फैसला किया है, यानी उन्होंने अपनी कलम पर रोक लगाने की कसम खा ली है। ऐसे में अमेरिका में संवैधानिक संकट गहराने का खतरा पैदा हो गया है। ट्रंप की नाराजगी की वजह वोटर ID लॉ सेव एक्ट है, जिसे कांग्रेस मंजूरी नहीं दे रही। बिल को लेकर अमेरिकी कांग्रेस का रवैया देखकर वे काफी भड़के हुए हैं।

अमेरिका की सियासत में हड़कंप मचा

बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कांग्रेस को धमकी दी है कि जब तक वह विधेयक को मंजूरी नहीं देगा, वे किसी बिल पर साइन नहीं करेंगे। वे कांग्रेस के सारे विधेयकों पर वीटो लगा देंगे। वे सेव एक्ट को लेकर कड़ा रुख अपनाए हुए हैं और इसे लेकर उनकी जिद ने अमेरिका की सियासत में हड़कंप मचा दिया है। क्योंकि उन्होंने साफ-साफ शब्दों में चेतावनी दे दी है कि वे अमेरिकी कांग्रेस के द्वारा सेव एक्ट को मंजूरी नहीं दिए जाने तक किसी बिल या कानून पर दस्तखत नहीं करेंगे।

Advertisment

ट्रुथ सोशल पर पोस्ट लिखकर ऐलान

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट लिखकर ट्रंप ने यह ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट में लिखा कि सेव एक्ट को अमेरिकी संसद में पास कराना ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और अब जब तक यह बिल पास नहीं हो जाता, तब तक वे बतौर राष्ट्रपति कोई और कानून न बनने देंगे और न ही लागू होने देंगे। बिल रिपब्लिकन पार्टी के कंट्रोल वाली प्रतिनिधि सभा में फरवरी 2026 में ही पास हो गया था, लेकिन सीनेट में इसे पास कराना चुनौती लग रहा है।

क्या है ट्रंप का वोटर ID लॉ सेव एक्ट?

बता दें कि सेव एक्ट (SAVE Act) नवंबर 2026 में अमेरिका में होने वाले मिड टर्म इलेक्शन में वोटिंग से जुड़े नियमों को सख्त करने के लिए बनाया गया है। इसके पास होकर कानून बने के बाद वोटर रजिस्ट्रेशन के समय हर शख्स को अपनी नागरिकता का पक्का सबूत देना होगा। जब तक वह सबूत नहीं देगा, तब तक वोटर कार्ड नहीं बनेगा। अगर कोई चुनाव अधिकारी बिना जरूरी दस्तावेजों के कार्ड बनाएगा है तो उसके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई का प्रावधान इसमें किया गया है।

विज्ञापन

डेमोक्रेट्स क्यों कर रहे बिल का विरोध?

बता दें कि डेमोक्रेट्स ने इस बिल का पुरजोर विरोध किया है, क्योंकि वे इस बिल को वोटर्स को डराने और दबाने की कोशिश कह रहे हैं। डेमोक्रेट्स का मानना है कि नागरिकता के सबूत देने के चक्कर में कई लोग वोटिंग के अधिकार से वंचित रह जाएंगे। क्योंकि इस समय डेमोक्रेटिक पार्टी मजबूत स्थिति में है और वह हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव पर फिर से कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है। डेमोक्रेट्स को पिछले कुछ चुनाव में जीत हासिल हुई है, जो रिपब्लिकन के लिए झटका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ