2 देशों के भयंकर हमलों से दहला ईरान, US-इजरायल ने तेल डिपो और रिफाइनरियों पर बरसाए बम, लगी भीषण आग

Middle East War: मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरान में 8 दिन तबाही मचाने के बाद 9वें दिन अमेरिका और इजरायल ने ईरान के तेल और पानी को निशाना बनाया। पानी के प्लांट और तेल डिपो पर बीती रात से दोनों देश बमबारी कर रहे हैं।

Middle East War

अमेरिका ने ईरान के साथ शांति समझौता समाप्त करने के बाद हमले किए।

Air Strikes On Iran Oil Depot: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के 9वें दिन ईरान भयंकर हमलों से दहल गया। इजरायल और अमेरिका ने बीती रात ईरान के तेल भंडार को निशान बनाया। पूरी रात तेल डिपो और रिफाइनरियों पर बम बसराए, जिससे उनमें भीषण आग लग गई। दोनों देशों ने ईरान के करीब 30 फ्यूल टैंकों को निशान बनाया। ताजा हमलों में ईरान ने करीब 20 लोगों की मौत होने का दावा किया है। सबसे ज्यादा नुकसान राजधानी तेहरान में तेल रिफाइनरियों को हुआ है।

विज्ञापन

ईरान के तेल और पानी पर हमला किया

अमेरिका ने बीते दिन दावा किया था कि ईरान पर आज रात अब तक का सबसे बड़ा हमला होगा। इस दावे को बीती रात ही सच कर दिखाया गया। अमेरिका और इजरायल ने मिलकर पहले ईरान के केशम द्वीप पर खारे पानी को मीठा करने वाले एक प्लांट पर हमला किया और फिर देररात तेहरान समेत कई शहरों में तेल डिपो पर बम बरसाए। यानी अब ईरान के तेल और पानी पर हमला किया जा रहा है, जो ईरान की ताकत और कमजोरी दोनों हैं। अमेरिका-इजरायल ने दोनों को हिट किया।

विज्ञापन

ईरान के 30 गांवों में जलसंकट गहराया

बता दें कि ईरान ने अमेरिका पर ताजे पानी के प्लांट पर हमला करने का आरोप लगाया है। इस हमले से द्वीप के करीब 30 गांवों में पानी की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो गई है, जिससे हजारों लोगों को जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है। केशम द्वीप फारस की खाड़ी में ईरान का सबसे बड़ा द्वीप है, जो अपनी बंदरगाह और पर्यटन के लिए जाना जाता है। इस द्वीप पर बना डिसेलिनेशन प्लांट समुद्री जल को शुद्ध करके द्वीप की आबादी और आस-पास के गांवों को पीने का पानी उपलब्ध कराता है।

विदेश मंत्री की अजाम भुगतने की धमकी

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान की लाइफलाइन पर हमला किया है और यह अब तक का सबसे खतरनाक कदम है, जो अमेरिका ने उठाया है। अमेरिका ने ईरान के बुनियादी ढांचे पर हमला करके गलत मिसाल कायम की है। उन्होंने चेतावनी दी कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को इस हमले की कीमत चुकानीी होगी। हालांकि अमेरिका ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन ईरान बीती रात हुए हमले से भड़का हुआ है।

विज्ञापन

अमेरिका-ईरान दोनों की एक दूजे को धमकी

बता दें कि बीते दिन राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि ईरान हार मार ले और बिना कोई शर्त रखे सरेंडर कर दे। उसके बाद ही ईरान के साथ कोई समझौता होगा। या तो ईरान सरेंडर करे, नहीं तो ईरान को इतना तबाह कर देंगे कि वह लड़ना तो दूर खड़े होने लायक नहीं बचेगा। इस धमकी के पलटवार में ईरान ने धमकी दी कि हिम्मत है तो अपने जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से क्रॉस करके दिखाए, समुद्र में डुबो देगे और अमेरिका उन्हें कहीं से भी बचा नहीं पाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ