मार्निंग मीटिंग में कंपनी के डायरेक्टर को मारा चाकू, एक घंटे में पकड़ा गया आरोपी

मिशिगन में एक कर्मचारी ने अपने ही मालिक को चाकू मार दिया। हमले में कंपनी के डायरेक्टर बाल-बाल बच गए। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

World News in Hindi

World News in Hindi

World News in Hindi: अमेरिका के मिशिगन से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कर्मचारी ने कंपनी के डायरेक्टर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में कंपनी के डायरेक्टर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को अरेस्ट कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

मामले में पुलिस ने बताया कि नाथन महोनी नामक एक शख्स मंगलवार की सुबह एंडरसन एक्सप्रेस नामक कंपनी के ऑफिस में घुसा और कंपनी के डायरेक्टर पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी कर्मचारी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने के एक घंटे के भीतर आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

विज्ञापन

जानें क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार चाकू डायरेक्टर एरिक डेंसलो को पसलियों के ठीक नीचे उनके दाहिने हिस्से पर लगा। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि घटना के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। उन्हें ठीक होने में कुछ समय लग सकता है। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार महोनी को बुधवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया, जहां उस पर हत्या के इरादे से हमला करने और पुलिस अधिकारी को चकमा देकर भागने का आरोप लगाया गया है। ऐसे में अगर वह दोषी पाया जाता है तो उसे आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।

विज्ञापन

फिलहाल पुलिस महोनी के संबंध में और जानकारी जुटा रही है। वहीं कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि महोनी शांत स्वभाव का था उसने कपंनी में केवल दो सप्ताह तक काम किया था। ऐसे में पुलिस उसके चाकू मारने की घटना से हैरान है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ