Christmas लंच देने में 'कंजूसी' महिला को पड़ी भारी, बेटी समेत परिवार के 12 लोग पहुंचे अस्पताल

Woman gives ENTIRE family food poisoning with her ‘cheapskate’ Christmas lunch: महिला ने आप बीती एक मैगजीन के साथ शेयर की है। उसने बताया किस तरह पैसे बचाने के चक्कर में उसकी बेटी की जान पर बन आई।

प्रतिकात्मक फोटो (19)

प्रतिकात्मक फोटो

Woman gives ENTIRE family food poisoning with her ‘cheapskate’ Christmas lunch: क्रिसमस लंच देने में ‘कंजूसी’ करना एक महिला को काफी महंगा पड़ गया। दरसअल, सस्ता और एक होटल से बचा हुआ खाना मंगवाने पर महिला की बेटी, पति, ससुराल पक्ष, दोस्त और अन्य रिश्तेदारों करीब 12 से ज्यादा लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो गई।

विज्ञापन

सभी बीमार लोगों को समीप के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी जान बचाई जा सकी। दरअसल, ये पूरा मामला अमेरिका का है। महिला ने आप बीती Women’s Weekly नामक मैगजीन में शेयर की है। बिना नाम बताए महिला ने बताया कि उसके घर पर क्रिसमस का लंच था। वह चाहती थी कि लंच में किसी फाइव स्टार होटल से खाना मंगवाया जाए और खाने के बाद सब उसकी तारीफ करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

एक दिन की बात कहकर महिला ने परोसा बासी खाना 

लेकिन बजट कम होने पर उसने सस्ता खाना मंगवाने की एक तरकीब सोची। उसे कहीं से पता चला कि बड़े होटलों में कुछ कर्मचारी पार्टियों के बचे हुए खाने को पैक कर चुपके से बेच देते हैं। उसने इस काम के लिए एक होटल के कर्मचारी को राजी कर लिया। जिसके बाद वह होटल कर्मचारी से ये कहकर खाना ले आई कि उसे अगले दिन ही केवल अपने परिवार के सदस्यों को खिलाएगी।

महिला की आपबीती से सबक ले सकें लोग

लेकिन दो से तीन दिन बाद उसने उसे खाना को क्रिसमस लंच पर अपने परिजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को परोस दिया। खाना खाने के बाद उसकी बेटी और पति की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इसके अलावा अन्य रिश्तेदारों ने भी पेट में दर्द, उल्टी जैसी शिकायतें की। महिला ने अपनी स्टोरी में बताया कि ये मामला साल 2017 क्रिसमस का है। महिला ने कहा कि कई लोग ऐसा करते हैं, वह अपनी ये कहानी इसलिए शेयर कर रही है कि और लोग इससे सबक लें और ऐसा न करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ