'मौत सामने थी, जिंदा बचूंगा उम्मीद नहीं थी'; Kazakhstan प्लेन क्रैश की डराने वाली आपबीती

Kazakhstan Plane Crash: अजरबैजान से रूस जा रही फ्लाइट कजाकिस्तान में क्रैश हो गई। हादसे में करीब 38 लोग जिंदा जलने से मारे गए। वहीं घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं, जिन्होंने हादसे की आपबीती और आंखोंदेखी सुनाई, जो काफी डराने वाली है।

Kazakhstan Plane Crash

हजारों फीट ऊंचाई से विमान पलटियां खाते हुए जमीन पर गिरा।

Kazakhstan Plane Crash Inside Story: अजरबैजान से रूस जाने के लिए उड़ी फ्लाइट कजाकिस्तान में क्रैश हो गई। फ्लाइट में 62 पैसेंजर्स और 5 क्रू मेंबर्स थे, जिनमें से 38 लोग मारे गए। इमरजेंसी के कारण पायलट विमान की लैंडिंग करा रहा था कि कंट्रोल छूटने से विमान जमीन पर गिर गया। गिरते ही विमान में आग लग गई और उसके टुकड़े भी हो गए। आग में जलकर 38 लोगों की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन

घायलों को रेस्क्यू टीमों और स्थानीय लोगों ने मिलकर अस्पताल तक पहुंचाया। हादसे का कारण विमान से पक्षी का टकराना बताया जा रहा है। GPS में भी क्रैश से पहले गड़बड़ी होने की बात पता चली है, लेकिन अभी हादसे के कारण स्पष्ट नहीं हैं। वहीं घायलों ने पुलिस को हादसे की आंखोंदेखी बताई। हादसे से पहले विमान के अंदर का वीडियो भी सामने आया। आइए जानते हैं कि हादसे के बाद मंजर कैसा था?

विज्ञापन

घायल ने बताया हादसास्थल का आंखोंदेखा मंजर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान हादसे में घायल हुए लोग आग में बुरी तरह झुलस गए थे। उन्होंने मीडिया और पुलिस को हादसे की आंखोंदेखी बयां की। एक घायल ने बताया कि जब विमान पलटियां खाते हुए नीचे आ रहा था तो विमान के अंदर सब कुछ उथल पुथल हो गया था। सारा सामान पैसेंजरों के ऊपर गिर गया। पैसेंजर इधर उधर गिर रहे थे। कुछ पैसेंजरों को चोटें लग चुकी थीं। फिर अचानक विमान किसी चीज से टकराया और ऊपर की तरफ उछला।

विज्ञापन

जब से होश आया तो देखा कि विमान के टुकड़े हो चुके थे। आग की लपटें थीं, जिसमें जल रहे लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। जली हुई लाशें इधर-उधर बिखरी थीं, जिन्हें देखकर उसे चक्कर आ गया था। घायल बच्चे बिलख रहे थे। लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। उसे दूर से लोगों को भागकर आते हुए देखा, लेकिन हादसे के बाद का वह मंजर उसे सारी जिंदगी याद रहेगा।

विज्ञापन

एयरपोर्ट की जगह खाली मैदान में कराई लैंडिंग

न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के अनुसार, कजाक उप-प्रधानमंत्री कनात बोजुम्बाएव ने हादसे और मरने वालों की संख्या की पुष्टि की। फ्लाइट ने अजरबैजान से रूस के चेचन्या प्रांत की राजधानी ग्रोज्नी जाने के लिए उड़ान भरी थी। घने कोहरे को कारण पायलट को एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराने की परमिशन नहीं मिली तो उसने एक खाली मैदान में लैंडिंग कराने का फैसला लिया।

कजाकिस्तान के शहर अक्ताऊ से लगभग 3 किलोमीटर दूर उसे एक खाली मैदान नजर आया तो उसने इमरजेंसी लैंडिंग कराई, लेकिन इस दौरान विमान क्रैश हो गया। अजरबैजान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर 190 मॉडल वाला विमान देखते ही देखते जलकर राख हो गया। कजाकिस्तान के इमरजेंसी मंत्रालय के अनुसार, 52 रेस्क्यू टीमों ने 11 रेस्क्यू इक्विपमेंट्स के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ