Elon Musk ने क्यों दिया 9000 करोड़ रुपये का ऑफर, क्या Wikipedia अपना नाम बदलेगा?

Elon Musk Wikipedia Name Change Offer: एलन मस्क ने विकिपीडिया को गजब का ऑफर दिया है, जो पिछले एक साल से ओपन है और अगले एक साल तक ओपन रहेगा। हालांकि अभी तक इस ऑफर पर कोई रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन ऑफर काफी बड़ा है।

Elon Musk

एलन मस्क

Elon Musk 9000 Crores Offer to Wikipedia: टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO और सोशल नेटवर्किंग साइट X के फाउंडर एलन मस्क ने विकिपीडिया को गजब का ऑफर दिया है। एलन मस्क ने विकिपीडिया से कहा है कि वह अपन नाम बदल ले। कंपनी अपना नाम बदलकर विकिपीडिया से डिकिपीडिया रख ले।

विज्ञापन

अगर वह ऐसा करता है तो वे उसे 1 बिलियन डॉलर (लगभग 8539 करोड़ रुपये) देंगे। यह प्रस्ताव अभी ओपन है, विकिपीडिया चाहे तो इसे स्वीकार करके करीब 9 हजार करोड़ रुपये कमा सकता है। यह ऑफर करीब एक साल तक खुला रहेगा। एक शख्स ने मस्क के इस ऑफर के बारे में अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखी, जिसकी पुष्टि खुद एलन मस्क ने ट्वीट का रिप्लाई करके की।

विज्ञापन

एक यूजर ने पोस्ट लिख बताया ऑफर के बारे में

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्स यूजर डोज डिजाइनर ने पोस्ट लिखी। अपनी पोस्ट में उसने लिखा कि एलन मस्क ने नाम बदलने के लिए विकिपीडिया को एक बिलियन डॉलर ऑफर किए हैं। इसके जवाब में एलन मस्क ने लिखा कि उनका ‘ऑफर अभी भी वैलिड है।

वहीं विकिपीडिया का इस ऑफर पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है। यह ऑफर पिछले साल अक्टूबर महीने में दिया गया था, लेकिन अभी तक स्वीकार नहीं किया गया। अगले एक और साल के लिए यह ऑफर ओपन रहेगा। अब वीकिपीडिया इसे स्वीकार करता है या नहीं, यह वक्त बताएगा।

विज्ञापन

एलन मस्क ने विकिपीडिया पर उठाए थे सवाल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 में एलन मस्क ने विकीपीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी। इस पोस्ट में मस्क ने विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा शेयर कंटेंट पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने लिखा था कि क्या किसी ने कभी यह सोचा है कि विकिमीडिया फाउंडेशन इतना पैसा क्यों मांगता है?

विज्ञापन

विकिपीडिया चलाने के लिए तो इतने पैसे की जरूरत नहीं है। लोग विकिपीडिया को अपने फोन में रख सकते हैं! तो यह पैसा कहां जाता है? सभी जानना चाहते हैं। इस पोस्ट को लिखने के बाद उन्होंने एक और पोस्ट लिखकर विकिपीडिया को नाम बदलने का ऑफर दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ