चीन में एक और वायरस का कहर, H3N8 बर्ड फ्लू से दुनिया में पहली बार इंसान की मौत, जानें WHO ने क्या कहा?

H3N8 bird flu, China, WHO, World Health Organization

H3N8 bird flu: चीन से फैले कोरोनावायरस का कहर अभी दुनिया में थमा नहीं, एक और वायरस ने तांडव बरपाना शुरू कर दिया है। नए संकट की शुरुआत भी चीन से ही हुई है। चीन में H3N8 नाम के बर्ड फ्लू वायरस से पहली बार किसी इंसान की मौत हुई है। दुनिया में अभी तक इस वायरस से किसी की जान नहीं गई थी।

विज्ञापन

इसकी जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंगलवार को दी। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि दक्षिणी चीन के ग्वांगडोंग प्रांत की एक 56 साल की महिला 22 फरवरी 2023 को संक्रमित हुई थी। तीन मार्च 2023 को वह गंभीर निमोनिया से पीड़ित हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन 16 मार्च को उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

संपर्क में आए लोगों में नहीं मिले लक्षण

जब केस की हिस्ट्री पता की गई तो मालूम हुआ कि महिला पोल्ट्री फार्म के संपर्क में थी। उसके घर के आसपास भी जंगली पक्षियों का बसेरा था। चीनी सरकार ने महिला के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए। लेकिन किसी में रोग के लक्षण नहीं मिले और न ही वायरस की पुष्टि हुई।

विज्ञापन

पहली बार किसी इंसान की मौत

डब्ल्यूएचओ का कहना है कि यह पहली बार है जब एवियन इन्फ्लुएंजा स्ट्रेन ने किसी इंसान की जान ली है। हालांकि एच3एन8 से संक्रमण का यह तीसरा मामला था।

 H3N8 bird flu, China, WHO, World Health Organization

विज्ञापन

चीन में पहले भी दो केस आए थे सामने

संयुक्त राज्य अमेरिका की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार अप्रैल और मई 2022 में दो केस सामने आए थे। संभवत: मुर्गियों और जंगली बत्तखों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए थे। हालांकि यह वायरस कहां से फैला है, इस मामले में अभी तक सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। इलाज के बाद दोनों ठीक हो गए थे।

डब्ल्यूएचओ का कहना है कि एच3एन8 एक तरह का बर्ड फ्लू है, जो इंसानों में बेहद दुर्लभ है। 1960 के दशक में पहली बार उत्तरी अमेरिकी पक्षियों में इस बीमारी का पता चला था। इसके बाद 2022 में कुत्तों, घोड़ों में लक्षण मिले।

विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Karnatka Assembly Election: दिग्गज कांग्रेस नेता की बेटी राजनंदिनी ने थामा BJP का दामन, पिता थिम्मप्पा ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

क्या लक्षण हैं?

  • खांसी-जुकाम।
  • 100 डिग्री से अधिक बुखार।
  • गले में खराश।
  • सांस लेने में तकलीफ।
  • मिचली या उल्टी।
  • पेट और सिर में दर्द।
  • बदन-मांसपेशियों में दर्द।
  • डायरिया, बेचैनी।
  • आंखों में जलन, उनका लाल होना।
  • नाक सू खून आना।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ