---विज्ञापन---

देश angle-right

Karnatka Assembly Election: दिग्गज कांग्रेस नेता की बेटी राजनंदिनी ने थामा BJP का दामन, पिता थिम्मप्पा ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Karnatka Assembly Election 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्पीकर कगोडु थिम्मप्पा की बेटी डॉक्टर राजनंदिनी ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भाजपा जॉइन कराया। बेटी के इस कदम पर पूर्व स्पीकर थिम्मप्पा […]

---विज्ञापन---

Karnatka Assembly Election 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्पीकर कगोडु थिम्मप्पा की बेटी डॉक्टर राजनंदिनी ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भाजपा जॉइन कराया। बेटी के इस कदम पर पूर्व स्पीकर थिम्मप्पा ने दुख जताते इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।

कांग्रेस नेता थिम्मप्पा ने कहा कि मैंने अभी खबर सुनी है। मैंने कभी उम्मीद नहीं थी बेटी ऐसा करेगी। यह दुर्भाग्य की बात है। इसके पीछे कोई बात जरूर होगी। यह भाजपा नेता हरतालु हलप्पा की चाल हो सकती है। मैं राजनंदिनी से बात करने की कोशिश करूंगा। मैं हमेशा कांग्रेसी था और आगे भी पार्टी के लिए काम करता रहूंगा।

---विज्ञापन---

कांग्रेस ने एक बाहरी को टिकट दिया

भाजपा जॉइन करने के बाद डॉक्टर राजनंदिनी ने कहा कि कांग्रेस ने बाहरी को टिकट दे दिया, लेकिन मुझे नहीं दिया। इसलिए मैंने कांग्रेस छोड़ दिया। भाजपा में मेरा गर्मजोशी से स्वागत हुआ है। मैं भाजपा के लिए काम करूंगी। मैं एक कार्यकर्ता हूं और कहीं भी काम कर सकती हूं।

---विज्ञापन---

पूर्व रक्षा मंत्री के बेटे ने भी छोड़ा था कांग्रेस का साथ

बीते छह अप्रैल को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने बेटे अनिल एंटनी ने भाजपा जॉइन कर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया था। बेटे के इस कदम पर पिता एके एंटनी ने कहा था कि अनिल के भाजपा में शामिल होने के फैसले ने उन्हें आहत किया है। यह बहुत ही गलत फैसला है।

---विज्ञापन---

एंटनी ने कहा कि भारत की एकता का आधार धार्मिक सद्भाव है। 2014 के बाद जबसे मोदी सरकार सत्ता में आई वे व्यवस्थित रूप से विविधता और धर्मनिरपेक्षता को कमजोर कर रहे हैं। जहां तक मेरा सवाल है, इस समय मैं 82 साल का हूं। जीवन के आखिरी पड़ाव में हूं। अंतिम सांस तक कांग्रेस में ही रहूंगा।

यह भी पढ़ें: Sabse Bada Sawal, 11 April 2023: महीनों बाद मुलाकात…क्या बनेगी बात, परीक्षा लोकतंत्र की या विपक्ष की? देखिए बड़ी बहस

First published on: Apr 12, 2023 03:45 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola