---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

ताइवान की सीमा के पास चीन का खतरनाक युद्धाभ्यास जारी, 42 फाइटर जेट्स और 8 वाॅरशिप शामिल

Taipie, Taiwan: चीन ने ताइवान के आसपास के इलाकों में सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। ताइवान न्यूज के अनुसार चीन ने ये युद्धभ्यास फुजियान प्रांत के पिंगटन आइलैंड के पास 4 इलाकों में शुरू किया है। ये क्षेत्र ताइवान की सीमा के काफी नजदीक है। बता दें कि ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन ने […]

---विज्ञापन---

Taipie, Taiwan: चीन ने ताइवान के आसपास के इलाकों में सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। ताइवान न्यूज के अनुसार चीन ने ये युद्धभ्यास फुजियान प्रांत के पिंगटन आइलैंड के पास 4 इलाकों में शुरू किया है। ये क्षेत्र ताइवान की सीमा के काफी नजदीक है।

बता दें कि ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन ने 5 अप्रैल को कैलिफोर्निया में स्पीकर मैकार्थी से मुलाकात की थी। जिसे चीन ने भड़काऊ हरकत बताया था। ताइवानी रक्षा मंत्रालय की मानें तो पिंगटन आईलैंड के इलाके में चीन के 8 वाॅरशिप और 42 फाइटर जेट्स दिखाई दिए हैं। चीन ने इस युद्धाभ्यास को यूनाइटेड शार्प सोर्ड नाम दिया है। यह युद्धाभ्यास ताइवानी तट से सिर्फ 50 किमी दूर की जा रही है। इसमें असली हथियारों और गोला-बारूद का इस्तेमाल किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

खतरों के आगे नहीं झुकेगा देश

वहीं ताइवानी सेना ने भी चीन के युद्धाभ्यास पर नजर रखने के लिए कॉम्बैट एयर पैट्रोल और नौसैनिक जहाजों में विमानों को तैनात किया और भूमि आधारित वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों को तैनात किया। ताइवान ने चीन के युद्धाभ्यास के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि देश खतरों के आगे नहीं झुकेगा।

नैंसी पेलोसी की यात्रा के बाद भी किया था युद्धाभ्यास

बता दें कि इससे पहले 2 अगस्त को पूर्व अमेरिकी संसद स्पीकर नैंसी पेलोसी ने ताइवान का दौरा किया था। इससे नाराज चीन ने 4 अगस्त को ताइवान के उत्तरी, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी इलाकों में सैन्य युद्धाभ्यास किया था।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 09, 2023 08:45 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola