Watch Video: हवा में उड़ते ही आग का गोला बना प्लेन, लपटों से हार गया 'फायर फाइटर' पायलट

Chile Plane Crash Video Firefighting Pilot Killed: प्लेन क्रैश का वीडियो हाइवे पर चल रहे कुछ कार सवार लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया।

Chile Plane Crash Video: Firefighting Pilot Killed Aircraft Crashes Highway

Chile Plane Crash Video: इस हादसे में फायर फाइटर पायलट की मौत हो गई।

विज्ञापन

Chile Plane Crash Video Firefighting Pilot Killed: चिली से एक दुखद और दर्दनाक घटना सामने आई है। चिली में पंगुइलेमो हवाई अड्डे (TLX) के पास एक फायर फाइटर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में पायलट स्पैनियार्ड फर्नांडो सोलन्स रोबल्स की दर्दनाक मौत हो गई।

उनकी उम्र 58 साल थी। खास बात यह है कि वह आग से ही लोगों की जान बचाने का काम करते थे। अब इसी आग की लपटों से हारकर उनकी जान चली गई। फर्नांडो सोलन्स को मध्य चिली के तालका में एक हवाई अड्डे के पास आग से निपटने के लिए तैनात किया गया था। वह किसी ऑपरेशन पर निकले ही थे कि उनकी खुद की मौत आग के गोला बने विमान में हो गई।

Advertisment

फायर फाइटिंग ऑपरेशन के लिए गए थे

चिली के मंत्रालय ने इस घटना में पायलट की मौत की पुष्टि की है। वह नेशनल फॉरेस्ट्री कॉर्पोरेशन (CONAF) के लिए काम करते थे। CONAF के अनुसार, आयरेस टर्बो ट्रश विमान 15 जनवरी को फायर फाइटिंग ऑपरेशन के लिए गया था। करीब शाम 4:30 बजे अचानक इसने अपना नियंत्रण खो दिया।

घटना का वीडियो वायरल 

जैसे ही विमान ने अपना नियंत्रण खोया, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया। फुटेज में दिख रहा है कि विमान तेजी से आता है और बिजली के खंबों के पास से गुजरने लगता है। इसके बाद देखते ही देखते विमान आग का गोला बन जाता है। इसके बाद वह हाईवे पर गिरकर क्रैश हो जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद हाईवे पर यात्रा कर रहे कार सवार चार लोग भी घायल हो गए हैं।

विज्ञापन

चिली के अधिकारी अब इस घटना की जांच में जुटे हैं। CONAF के कार्यकारी निदेशक क्रिश्चियन लिटिल के अनुसार, ”फर्नांडो सोल्न्स स्पेनिश पायलट थे। उन्होंने देश के शीर्ष पायलट के रूप में काम किया था। उनके पास काफी अच्छा अनुभव था। इस कंपनी के चिली में सात विमान संचालित हैं।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ