---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

जापान की समुद्री सीमा में मालवाहक जहाज Jin Tian डूबा 8 की मौत और 14 लोग बचाए गए

Jin Tian: जापान की समुद्री सीमा में मालवाहक जहाज Jin Tian डूब गया। हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई है और 14 लोगों को बचाया गया है। जहाज पिछले महीने मलेशिया में पोर्ट क्लैंग से रवाना हुआ था। इसे बुधवार को दक्षिण कोरिया के इंचियोन में पहुंचना था। Eight dead after ship […]

---विज्ञापन---

Jin Tian: जापान की समुद्री सीमा में मालवाहक जहाज Jin Tian डूब गया। हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई है और 14 लोगों को बचाया गया है। जहाज पिछले महीने मलेशिया में पोर्ट क्लैंग से रवाना हुआ था। इसे बुधवार को दक्षिण कोरिया के इंचियोन में पहुंचना था।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –New Zealand Floods: भारी बारिश के बाद ऑकलैंड में बिगड़े हालात, एयरपोर्ट की ‘भयावह’ तस्वीरें वायरल

चालक दल के सदस्यों ने जहाज छोड़ा

मंगलवार रात 10: 45 बजे जहाज ने तट रक्षकों को मदद के लिए फोन किया था। देर रात वह डूब गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जहाज के कैप्टन ने मंगलवार देर रात दो बजकर 41 मिनट पर आखिरी बार तटरक्षक से संपर्क किया था और बताया था कि चालक दल के सदस्य जहाज छोड़ रहे हैं।

---विज्ञापन---

जहाज पर हांगकांग का झंडा लगा था

जानकारी के मुताबिक इस जहाज पर हांगकांग का झंडा लगा था। बताया जा रहा है कि इस मालवाहक जहाज में कुल लगभग 6551 टन वजन था। जहाज पर कुल 22 लोग सवार थे। अब तक की छानबीन में पता चला है कि यह जहाज हांगकांग में पंजीकृत था। यह जापान के नागासाकी प्रांत के दांजो द्वीप से 110 किमी पश्चिम में डूबा है।

और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

First published on: Jan 26, 2023 07:44 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola