जज साहब, मुझे 'दौरा' पड़ा था, पत्नी और दो बेटियों संग खाई में कार कुदाने वाले ने दिया तर्क

Dharmesh Arvind Patel: पेशे से रेडियोलॉजिस्ट धर्मेश अरविंद पटेल पर आरोप है कि उसने जानबुझकर अपनी कार 250 फीट गहरी खाई में कूदा दी थी। इस दौरान कार में उसकी पत्नी और दो नाबालिग बेटियां भी थीं, हालांकि हादसे में सभी सुरक्षित बच गए थे। फिलहाल मामला कोर्ट में विचाराधाीन है।

California, Dharmesh Arvind Patel, Tesla car, Court, mentally ill

धर्मेश पटेल अपने परिवार के साथ

विज्ञापन

California: कैलिफोर्निया में सड़क से 250 फीट नीचे गहरी खाई में कार कुदाने वाले ने कोर्ट में राहत देने के लिए अर्जी दाखिल की है। पत्नी और दो नाबालिग बेटियों की हत्या के प्रयास में आरोपी डॉक्टर धर्मेश पटेल ने कहा कि उन्हें डर था कि कोई उनकी दोनों बेटियों का सेक्सुअल असॉल्ट के लिए अपहरण कर सकता है। उन्होंने अपने बच्चों के लिए बचाव में कदम उठाया और गलती से यह हादसा हो गया।

विज्ञापन

आरोपी मानसिक रूप से बीमार

आरोपी का कोर्ट में तर्क था कि वह मानसिक रूप से बीमार है और घटना के वक्त उसे अचानक एक मानिसक दौरा आया था। उसे लगा कि कोई उसकी पत्नी और बेटियों को मारना चाहता है, जिसके चलते उसने अपने परिवार को बचाने के लिए कार साइड में की और अचानक हादसा हो गया। इससे पहले पुलिस की पूछताछ में धर्मेश की पत्नी ने उसके डिप्रेशन में होने की बात कही थी।

क्या है पूरा मामला 

2 जनवरी 2023 को कैलिफोर्निया में पेशे से रेडियोलॉजिस्ट धर्मेश अरविंद पटेल अपनी टेस्ला कार में कहीं जा रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी और दो बेटियां भी उनके साथ थी। अचानक कार सड़क से करीब 250 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सभी सुरक्षित बच गए थे। फिलहाल यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

दो साल जेल से बाहर इलाज कराने की मांग

अदालत में धर्मेश के डॉक्टर मार्क पैटरसन ने कोर्ट को बताया उसे आरोपी को ‘साइकोसिस’ नामक बीमारी है। ये एक तरह का मानसिक रोग है, जिसमें पीड़ित को लगता है कि कोई उसका पीछा कर रहा है। धर्मेश के वकील ने कोर्ट को उसका इलाज कराने के लिए दो साल के लिए राहत देने की मांग की है। इस दौरान उसे जेल से निकालकर अस्पताल में एडमिट करवाया जाएगा। वहीं, इस बीच वो कोई गलती नहीं करता तो उसके ऊपर लगे आरोप वापस ले लिए जाएंगे। फिलहाल कोर्ट ने इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ