317 किलो वजनी शख्स ने जन्मदिन से पहले दम तोड़ा, 6 फायर फाइटर्स की मदद से पहुंचा था अस्पताल

Jason Holton Dies : ब्रिटेन के सबसे मोटे व्यक्ति की मौत हो गई है। उसने अपने 34वें जन्मदिन से पहले ही दम तोड़ दिया। उन्हें 6 फायर फाइटर्स की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

Jason Holton dies

Jason Holton Death

Britain Heaviest Man Death : ब्रिटेन का सबसे मोटा व्यक्ति अब नहीं रहा है। 34 साल के जेसन होल्टन का वजन 317 किलो था। अंगों की विफलता के चलते जेसन की शनिवार को मौत हो गई। उनकी 55 वर्षीय मां लीसा ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन

ब्रिटेन के सबसे भारी व्यक्ति जेसन होल्टन ने अपने 34वें जन्मदिन से एक हफ्ते पहले दम तोड़ दिया। मां लीसा ने बताया कि 6 फायर फाइटर्स की मदद से बेटे को विशेष एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। रॉयल सरे काउंटी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह अबतक आठ बार अस्पताल में भर्ती हो चुका है। हर बार डॉक्टरों ने उसे बचा लिया था। इस बार भी लग रहा था कि उसकी जान बच जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं सका।

विज्ञापन

जेसन होल्टन की किडनी काम नहीं कर रही थी

विज्ञापन

लीसा ने कहा कि जब जेसन होल्टन को अस्पताल में एडमिट कराया गया था, तब उसकी किडनी काम नहीं कर रही थी। डॉक्टरों ने बताया था कि एक हफ्ते के अंदर उसकी मौत हो जाएगी, क्योंकि उसके अंग काम करना बंद कर दिए थे।

विज्ञापन

अंग विफलता और मोटापा है मौत की वजह

डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार, जेसन की मौत की वजह अंग विफलता और मोटापा है। आपको बता दें कि इससे पहले 2015 में 33 वर्षीय कार्ल थॉम्पसन की मौत हुई थी। उनका वजह 414 किलो था। वह चलने फिरने और कोई भी काम अपने से नहीं कर पाता था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ