ब्राजील में ड्रग माफियाओं पर छापेमारी में अब तक 119 मौतें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में पुलिसबल ने एक बड़े ड्रग संगठन पर छापेमारी की है. इस कार्रवाई की शुरुआत मंगलवार को हुई थी. अब तक इस मामले में कुल 119 लोगों की मौत हो चुकी हैं.

source- brazil news

ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो में पुलिस अधिकारियों ने ड्रग तस्करों पर बड़ी छापेमारी की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक इस मामले में कुल 119 मौतें हो चुकी हैं, जो 64 से काफी ज्यादा है. इस अभियान का उद्देश्य रियो के शक्तिशाली संगठन कोमांडों वर्मेलो को खत्म करना था. बता दे कि मारे गए लोगों में 4 पुलिसकर्मी भी शामिल थे.

विज्ञापन

80 से ज्यादा गिरफ्तार लोग

इस पूरी घटना में पुलिस ने अब तक 80 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि मुठभेड़ जिस इलाके में हुई है वहां करीब 3 लाख लोग रहते हैं, जो इस वक्त दहशत में हैं. इलाके को ‘वॉर जोन’ जैसा बना दिया गया है. कई आम नागरिकों को भी गोली लगी है और सड़के बंद है. इस ऑपरेशन में पुलिस ने 200 किलो से ज्यादा की ड्रग्स बरामद की है. इसके अलावा, राइफलें और कई अन्य हथियारों को भी जब्त किया है.

विज्ञापन

कैसे बना यह गैंग?

कमांडो वर्मेल्हो, जो ब्राजील का एक पुराना और ताकतवर अपराधियों वाला गैंग है. लंबे समय से ड्रग और हथियारों की तस्करी के काम को अंजाम देता है. अंग्रेजी में इस गैंग को रेड कमांड के नाम से जाना जाता है, जिसकी स्थापना साल 1970 में हुई थी. वामपंथी विचारधारा वाले नेताओं ने इसे बनाया है क्योंकि उन्हें जेल में बंद करवा दिया गया था. इन नेताओं ने आम कैदियों के साथ मिलकर नया ग्रुप बनाया था.

विज्ञापन

माना जाता है कि जहां-जहां ब्राजील की सरकार कमजोर है, वहां इन लोगों की भी चलती है. वहां रेड कमांड अपने नियमों के साथ लोगों को चलाते हैं. पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस गैंग ने पिछले कुछ महीनों से लगातार कब्जा करना शुरू कर दिया था. इससे हिंसा और लोगों में डर की स्थिति पैदा हो गई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ