तूफान मेलिसा ने हैती में दिखाया कहर, नदी का तटबंध टूटने से 25 लोगों की मौत

भारत में मोंथा चक्रवात के साथ ही विश्व के कई हिस्सों में चक्रवात और दूसरे तूफान का असर देखने को मिल रहा है। कैरिबियन सागर में तूफान मेलिसा ने भारी तबाही मचाई। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

हैती में मेलिसा तूफान का कहर

हैती में मेलिसा तूफान का कहर

कैरिबियिन सागर में स्थित दक्षिणी हैती देश में तूफान में भयंकर तबाही मचायी। इसमें करीब 25 लोगों की मौत हो गई। इस तूफान को मेलिसा नाम दिया गया है। सीएनएन के अनुसार, तूफान मेलिसाक के कारण तेज बारिश हुई। इससे नदी का तटबंध टूट गया। इससे पानी के भीषण ने 25 लोगों की जान ले ली।

विज्ञापन

सीएनएन के अनुसार, हैती की नागरिक सुरक्षा एजेंसी का केवल एक अधिकारी प्रभावित क्षेत्र में मौजूद था, जबकि हाल के दिनों में बाढ़ का पानी बढ़ने पर निवासी खुद को सुरक्षित निकालने में लगे थे। पिछले एक हफ्ते से यह क्षेत्र मेलिसा में मूसलाधार बारिश से त्रस्त है, और अनुमान है कि 12 इंच से ज्यादा बारिश हुई है।

विज्ञापन

हाल ही में जमैका में भी भीषण तूफान आया। जमैका के अधिकारियों ने तूफान मेलिसा के गुजर जाने के बाद तूफान प्रभावित सेंट एलिजाबेथ पैरिश से 4 शव बरामद किए हैं। पूरे द्वीप में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। देश की प्रमुख बिजली कंपनी जमैका पब्लिक सर्विस ने घोषणा की है कि वह बिजली ग्रिड की क्षति का आकलन कर रही है, जो बिजली बहाली के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण पहला कदम है।

विज्ञापन

कंपनी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इससे हमें बिजली को सबसे सुरक्षित और तेज तरीके से बहाल करने के लिए जरूरी सारी जानकारी मिल जाएगी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जमैका का लगभग 77% हिस्सा अभी भी बिजली के बिना है। अधिकारियों ने बताया कि तूफान के आने से पहले ही देश का विद्युत ग्रिड दबाव में था।

तूफान मेलिसा ने मंगलवार को जमैका में श्रेणी 5 का एक शक्तिशाली तूफान मचाया। सैफिर-सिम्पसन पैमाने पर सबसे ज्यादा तीव्रता रही, जिसने विनाशकारी तबाही मचाई। जांच एजेंसी नुकसान की पूरी सीमा का आकलन कर रही है। यह तूफान सोमवार की सुबह श्रेणी 3 के तूफान के रूप में क्यूबा पहुंचा था। अमेरिकी राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, बुधवार दोपहर तक, मेलिसा लगभग 100 मील प्रति घंटे की निरंतर हवाओं के साथ श्रेणी 2 के तूफान में कमजोर हो गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ