पत्नियों की साड़ियां जलाकर दिखाएं नेता, Bycott India कैंपेन पर PM शेख हसीना की विपक्ष को फटकार

PM Sheikh Hasina slams opposition leaders: बॉयकॉट इंडिया कैंपेन पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि बीएनपी वास्तव में भारत के बने उत्पादों का बहिष्कार करने की बात कर रहा है तो विपक्ष के नेता पत्नियों की साड़ियां जलाकर दिखाएं ।

Sheikh Haseena

विपक्षी नेता अपनी बीवियों की जलाएं साड़ियां

PM Sheikh Hasina slams opposition leaders: बॉयकॉट इंडिया कैंपेन पर बांग्लादेश प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को जमकर फटकार लगाई है। शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने भारत के विरोध में चल रहे बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कैंपेन की तीखी आलोचना की है।

विज्ञापन

विपक्षी नेता अपनी बीवियों की जलाएं साड़ियां

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक बैठक को संबोधित करते हुए बीएनपी के नेताओं पर जमकर निशाना साधा। शेख हसीना ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए जमकर लताड़ लगाई। शेख हसीना ने कहा कि अगर बीएनपी वास्तव में भारत के बने उत्पादों का बहिष्कार करने की बात कर रहा है ,भारत के बने उत्पादों का विरोध कर रही हैं । पहले विपक्ष के नेता अपनी बीवियों की साड़ियों को जलाकर दिखाएं। इतना ही नहीं शेख हसीना ने आगे कहा कि विपक्षी नेताओं को यह बताना चाहिए कि उनकी बीवियों के पास जितनी इंडियन साड़ियां हैं? आखिर क्या कारण है कि उन्होंने अब तक साड़ियों में आग क्यों नहीं लगाई है।

विज्ञापन

इंडियन मसालों के बिना क्यों नहीं बनाते खाना

भारत के साथ शेख हसीना के संबंध अच्छे रहे हैं। बॉयकाट इंडिया अभियान को लेकर शेख हसीना ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि जब बीएनपी सत्ता में थी तो मंत्री और उनकी पत्नियां जब भारत यात्रा पर जाती थी तो भारत यात्रा के दौरान जमकर साड़ियों की खरीददारी करते थे। भारत में साड़ियां खरीदने के बाद बांगलादेश में आकर साड़ियों को बेचते भी थे । बांग्लादेश प्रधानमंत्री ने विपक्षी नेताओं की क्लास लगाते हुए कहा कि भारतीय उत्पादों से इतनी ही परेशानी है तो किचन में भी भारतीय मसालों का इस्तेमाल न करें। क्या वे भारत में बने मसालों का उपयोग करें बगैर खाना नहीं खा सकते।बता दें कि पिछले साल हुए चुनाव में शेख हसीना ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ