China के बीजिंग में आपस में टकराईं 2 मेट्रो, करीब 500 लोग घायल

Beijing Metro Collision: बीजिंग में 2 मेट्रो ट्रेनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में करीब 500 लोग घायल हुए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला…

Beijing Metro Collision

Beijing Metro Collision

China Beijing Metro Accident: चीन के बीजिंग में 2 मेट्रो आपस में टकरा गईं। हादसे में करीब 500 लोग घायल हुए हैं। हालांकि कोई मौत नहीं हुई है, लेकिन 100 से ज्यादा लोगों के शरीर के कई जगह फ्रैक्चर हुए। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, करीब 450 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 20 से ज्यादा लोग डॉक्टरों की निगरानी में हैं। बीजिंग प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसा चांगपिंग लाइन पर बीते दिन भारतीय समयानुसार शाम करीब 7 बजे हुआ। ढलान से गुजरते समय ब्रेक ठीक तरह से नहीं लगने से बैलेंस बिगड़ गया और मेट्रो ट्रेन सामने से आ रही मेट्रो से टकरा गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

हादसा स्टेशन से 2 किलोमीटर दूर हुआ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेट्रो ट्रेन शीर्की स्टेशन से लाइफ साइंस पार्क स्टेशन की ओर जा रही थी। इस दौरान अचानक बैलेंस बिगड़ने से 2 मेट्रो टकरा गईं। वहीं टक्कर लगने से सबवे ट्रेन की आखिरी 2 कारें सामने वाली कारों से अलग हो गईं। हादसा स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर दूर हुआ। चांगपिंग लाइन और लाइन 13 के बीच एक इंटरचेंज है, जिसे हादसे के बाद ही बंद कर दिया गया।

चांगपिंग लाइन की मरम्मत कराई जा रही है, लेकिन इस लाइन से ट्रेनों की आवाजाही कब से शुरू होगी, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। यात्रियों ने बताया कि अचानक झटका लगा और ट्रेन के अंदर अंधेरा छा गया। इस बीच घोषणा हुई कि ट्रेन खराब हो गई है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे ट्रेन छोड़ दें। वहीं हादसे की खबर मिलते ही स्टेशन पर एंबुलेंस और शटर बसें पहुंची। घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ