बार मालिक को फंसा युवती ने प्राइवेट पार्ट काटा, शातिर 'खेल' CCTV में फेल, पहुंची जेल

Girl cut bar owner penis: पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि बार मालिक उसका शारीरिक शोषण कर रहा था, जिसके चलते उसने बचाव में यह कदम उठाया है। लेकिन सीसीटीवी की जांच में उसकी पोल खुल गई। कोर्ट ने युवती को सात साल की सजा सुनाई है।

Girl cut bar owner penis:

Girl cut bar owner penis

Girl cut bar owner penis: बार्सिलोना में बार मालिक को फंसा एक युवती ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। अब मामले में कोर्ट ने युवती को सात साल की सजा और पीड़ित को 2.23 करोड़ रुपये हर्जाने के रूप में देने की सजा सुनाई है। दरअसल, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। युवती ने प्राइवेट पार्ट काटने की झूठी कहानी बनाई। लेकिन घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे से उसकी पाेल खुल गई।

विज्ञापन

आंखे बद कर लो, मुझे शर्म आती है..

मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार यह घटना 31 मई 2021 की है। अब इस मामले में कोर्ट ने युवती को सजा सुनाई है, वह दो साल जेल में काट चुकी है और बाकी की सजा अब उसे सलाखों के पीछे काटनी होगी। पुलिस के अनुसार पीड़ित बार मालिक है और उसका Sant Andreu de la Barca में एक बार है। घटना के दिन युवती ने उससे शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। इस दौरान युवती ने उसकी आंखे यह कहकर बंद करवा दी कि उसे शर्म आ रही है।

विज्ञापन

युवती ने बनाई झूठी कहानी

युवती ने आंख बंद करवाने के बाद जेब से छुपा रखा चाकू निकाला और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। पीड़ित दर्द से चिल्ला उठा, किसी तरह उसे समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की सर्जरी की गई और किसी तरह उसकी जान बचाई जा सकी। पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि बार मालिक उसका शारीरिक शोषण कर रहा था, जिसके चलते उसने बचाव में यह कदम उठाया।

विज्ञापन

सीसीटीवी से पता चला सच

पुलिस जांच में युवती की पोल खुल गई। बार में लगे सीसीटीवी से साफ हुआ कि युवती झूठ बोल रही है, उसने जानबूझकर पीड़ित का प्राइवेट पार्ट काटा है। अब हाल ही में कोर्ट ने उसे सात साल की सजा सुनाई है। पीड़ित के वकील ने मामले में दोषी को दस साल की सजा देने का आग्रह किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ