---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

कौन है वो शख्‍स ज‍िसके ल‍िए BJP ने काट द‍िया अनुपम खेर की पत्‍नी क‍िरण खेर का ट‍िकट

Chandigarh Lok Sabha Election 2024: संजय टंडन वर्तमान में हिमाचल प्रदेश बीजेपी के सह प्रभारी हैं और चंडीगढ़ में संगठन को मजबूत करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पंजाब में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में उनकी गिनती होती है। वह चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

---विज्ञापन---

Chandigarh Lok Sabha Election 2024: लंबे इंतजार के बाद बीजेपी ने चंडीगढ़ लोकसभा से अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। यहां से भाजपा के दिग्गज नेता संजय टंडन को पार्टी ने अपना प्रत्याशी चुना है। वर्तमान में वह हिमाचल प्रदेश बीजेपी के सह प्रभारी हैं और चंडीगढ़ में संगठन को मजबूत करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जानकारी के अनुसार संजय टंडन के पिता का नाम बलरामजी दास टंडन है, पंजाब में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में उनकी गिनती होती है। वह चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

---विज्ञापन---

कौन हैं संजय टंडन?

संजय टंडन वर्तमान में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हैं। उनके पिता बलराम दास टंडन चौदह वर्षों तक पंजाब में पार्षद और दो बार विधायक रहे हैं। संजय टंडन की प्राथमिक शिक्षा चंडीगढ़ के डीएवी स्कूल में हुई है। उन्होंने चंडीगढ़ कॉलेज से बीकॉम की है। वह इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंट्स के फेलो मेंबर हैं।

---विज्ञापन---

चंडीगढ़ लोकसभा सीट का समीकरण

साल 2014 में इस सीट से बीजेपी की किरण खेर ने 1 लाख 91 हजार 362 वोट पाकर जीत हासिल की थी। वहीं, दूसरे नंबर पर कांग्रेस के पवन बंसल रहे थे, उन्हें 1 लाख 21 हजार 720 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी गुलकीरत कौर पनाग को 1 लाख 8 हजार 679 वोट मिले थे। 2019 लोकसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी से किरण खेर ने 2 लाख 31 हजार 188 वोट पाकर जीत हासिल की थी। कांग्रेस के पवन कुमार बंसल को 1 लाख 84 हजार 218 वोट और आप के हरमोहन धवन को 13781 वोट मिले थे।

इस बार क्यों दिलचस्प है मुकाबला?

फिलहाल कांग्रेस ने इस सीट से अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। बताया जा रहा है कि सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी के बीच टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ है। वहीं, राजनीतिक हलकों में अटकलें है कि महापौर चुनाव में कांग्रेस ने आप का साथ दिया था। जिसके एवज में आप यहां से अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं कर रही है। बता दें चंडीगढ़ सीट से अभी तक जीत की हैट्रिक लगाने का रिकार्ड पवन बंसल के नाम दर्ज है। पवन बंसल ने 1999, 2004 और 2009 में लगातार तीन बार चंडीगढ़ लोकसभा से जीत हासिल की थी।

First published on: Apr 10, 2024 03:24 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola